फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday shares new photos on social media users commented Ruined That Cute Face

Ananya Panday: 'मासूम चेहरे को बर्बाद कर दिया' अनन्या पांडे की तस्वीरें देख यूजर्स ने होठों को लेकर कही ये बात

Thu, 12 Jun 2025 04:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 04:16 PM IST
सार

Ananya Panday Viral Post: अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें यूजर्स ने लाइक किया है। लेकिन कुछ यूजर्स ने उनकी होठों को लेकर उनसे सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Ananya Panday shares new photos on social media users commented Ruined That Cute Face
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

विस्तार

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं। बृहस्पतिवार को अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लाल होठ वाला इमोजी बनाया। फैंस ने उनके इस अवतार को खूब पसंद किया लेकिन कुछ यूजर्स ने उनसे पूछ लिया कि क्या 'आपने होठों की सर्जरी कराई है?' 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

विज्ञापन

अनन्या के होठों पर यूजर्स ने किया कमेंट
अनन्या पांडे की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'पुरानी लिप सर्जरी नई से अच्छी थी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'लिप फिल्टर्स? अपना मासूम चेहरा बर्बाद कर लिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या आपने अपने होठों के साथ कुछ किया है? काइली जेनर जैसा महसूस हो रहा है।' जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि अनन्या पांडे का ये लुक 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का भी हो सकता है।



यह खबर भी पढ़ें
: Ananya Pandey: अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर को बताया दूसरा पिता, बोलीं- 'उनके जैसा कोई नहीं'

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
आपको बता दें अनन्या पांडे 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के अलावा जल्द ही 'चांद मेरा दिल' और 'कॉल मी बी सीजन 2' में नजर आने वाली हैं। इसी साल अनन्या पांडे 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आई थीं। लोगों ने अनन्या के रोल को काफी पसंद किया था। दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर अनन्या पांडे काफी खुश हुईं थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)


विज्ञापन

अपनी तारीफ से अनन्या हुईं खुश
उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था। 'हमें इस दुनिया में दिलरीत गिल जैसी और लोगों की जरूरत है। 'केसरी चैप्टर 2' में मैं उनके किरदार को निभा कर काफी फख्र महसूस कर रही हूं।' फिल्म और मेरे किरदार को मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। मैं यह काम नहीं कर पाती अगर मेरे साथ मेरे साथी नहीं होते। यह ऐसी फिल्म है जिसमें काम करके मैं हमेशा फख्र महसूस करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed