फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ammy Virk Gives Latest Health Update On Singer Rajvir Jawanda Says He Is Stable And Happy

Rajvir Jawanda: एमी विर्क ने दी राजवीर जवंदा की हेल्थ अपडेट, फोटो शेयर कर बोले- ‘ऊपर वाला कृपा दिखा रहा है…’

Wed, 01 Oct 2025 04:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 01 Oct 2025 04:37 PM IST
सार

Ammy Virk On Rajvir Jawanda Health: पंजाबी सिंगर-एक्टर राजवीर जवंदा के एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। अब उनके साथी गायक-अभिनेता एमी विर्क ने राजवीर की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Ammy Virk Gives Latest Health Update On Singer  Rajvir Jawanda Says He Is Stable And Happy
एमी विर्क और राजवीर जवंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ammyvirk

विस्तार

पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुई एक गंभीर बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद मोहाली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अब इस बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने राजवीर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।

विज्ञापन

एमी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपडेट
एमी ने अपने इंस्टाग्राम पर राजवीर जवंदा की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने उस तस्वीर पर पंजाबी में लिखकर राजवीर के हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। इसमें एमी ने लिखा, ‘राजवीर वीर की धड़कन अब स्थिर है। ऊपर वाला अपनी कृपा दिखा रहा है और हमारी प्रार्थनाएं असर कर रही हैं। हिम्मत बनाए रखें। राजवीर बहुत खुश हैं।’ एमी की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करके राजवीर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ammy virk (@ammyvirk)


 

अस्पताल के 30 सितंबर के बयान में सिंगर की हालत बताई नाजुक
इससे पहले पीटीआई द्वारा फोर्टिस अस्पताल का 30 सितंबर का एक बयान जारी किया गया था। इसके अनुसार, गायक की न्यूरोलॉजिकल संबंधी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनके दिमाग की एक्टिविटी भी काफी धीमी है। उपचार के बावजूद राजवीर की सेहत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। वह वर्तमान में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। राजवीर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार ये चोटें जानलेवा हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Rajvir Jawanda: 'प्लीज राजवीर के लिए दुआ करें, दुआ में बहुत असर है', कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत ने फैंस से की अपील

शनिवार सुबह हुआ था एक्सीडेंट
गायक राजवीर का एक्सीडेंट शनिवार सुबह हुआ था। जब वह अपनी बाइक चला रहे थे। उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बाद में उन्हें अधिक इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed