{"_id":"688725ae91055eadcf0d5e92","slug":"amitabh-bachchan-shares-old-sholay-ticket-says-kept-and-preserved-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्म 'शोले' की पुरानी टिकट, लिखा- इतने में ड्रिंक मिलती है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्म 'शोले' की पुरानी टिकट, लिखा- इतने में ड्रिंक मिलती है
Mon, 28 Jul 2025 12:54 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:54 PM IST
सार
Amitabh Bachchan Sholay Ticket: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर फिल्म 'शोले' की एक टिकट की तस्वीर शेयर की है। इसकी कीमत 20 रुपये है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर अक्सर दिलचस्प बातें शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म की टिकट का फोटो शेयर किया है। यह टिकट उन्ही की फिल्म 'शोले' का है। इसकी कीमत 20 रुपये है। अमिताभ ने सोमवार सुबह अपने निजी ब्लॉग पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में टिकट भी था।
विज्ञापन
अमिताभ ने शेयर की शोले की टिकट की तस्वीर
अभिनेता ने बताया कि आज एक पेय की कीमत उतनी ही है जितनी पहले टिकटों की होती थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'शोले' का टिकट संभाल कर रखा गया है। इसकी कीमत 20 रुपये है। मुझे बताया गया है कि आजकल सिनेमाघरों में एक ड्रिंक की कीमत यही है। क्या यह सच है?'

फिल्म 'शोले' के बारे में
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' में धर्मेन्द्र भी मुख्य भूमिका में थे और यह उस वर्ष भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जय और वीरू (अमिताभ और धर्मेन्द्र द्वारा अभिनीत) नामक दो पूर्व अपराधियों के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों को एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की तरफ से एक डाकू को पकड़ने का काम सौंपा जाता है।
फिल्म में अमजद खान, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और जया बच्चन भी थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: फैन ने दान की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी, संजय दत्त ने बताया उन पैसों से क्या किया

'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @rameshsippy47
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'रामायण' में काम करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में होंगे जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म अंग्रेजी और जापानी समेत दुनिया की कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जाता है।