KBC 16: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बिग बी ने किया खुलासा, नाती-पोतों को समझ नहीं आई थी उनकी ये फिल्म
शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अक्सर चर्चा में रहता है कभी कंटेस्टेंट की वजह से तो कभी बिग बी की बातों के कारण। इस शो के हाल के एपिसोड में बिग बी ने फिर एक खुलासा किया है। इसमें उन्होंने अपनी एक फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनके नाती पोतों को उनकी एक फिल्म समझ नहीं आई थी।
विस्तार
अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अक्सर चर्चा में रहता है। इस शो के 16वें सीजन के हाल के एपिसोड में बोकारो के त्रिशूल सिंह चौधरी हॉट सीट पर आए। शो के दौरान प्रश्नों के जवाब देते हुए त्रिशूल ने अपने जीवन की कहानियां भी सुनाई। इस बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी एक फिल्म को लेकर खुलासा किया है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके नाती पोतों को भी उनकी फिल्म समझ नहीं आई थी।
शो के दौरान कंटेस्टेंट के लिए बदले नियम
केबीसी के एपिसोड, उसमें आए कंटेस्टेंट और बिग बी की बातें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस शो में आए कंटेस्टेट त्रिशूल चौधरी भी चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, त्रिशूल ने बताया कि उनको हकलाने की समस्या है। इस वजह से वो गेम शो के कुछ सेगमेंट्स को कैसे पार कर पाएंगे? इस पर अमिताभ बच्चन ने त्रिशूल से कहा कि वो गेम के कुछ नियमों को मॉडिफाई कर देंगे। बता दें कि वह 50 लाख के सवाल तक तो पहुंचे लेकिन जवाब न आने के कारण उन्होंने 25 लाख रुपये ही जीते।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
बिग बी ने त्रिशूल से कही ये बात
त्रिशूल के हकलाने की समस्या पर बिग बी ने कहा, 'आपको जहां लगे कि बोलने में दिक्कत आ रही है, वहां हम संभाल लेंगे। जैसे ‘फोन अ फ्रेंड’ के ऑप्शन में सिर्फ 45 सेकेंड का समय दिया जाता है। इसमे समय निकल न जाए इसके लिए सवाल जो होगा, उसे मैं खुद पढूंगा और विकल्प भी दूंगा'। अपनी कमियों को खुलकर बोल पाना भी आसान नहीं होता है और यह बहुत बहादुरी का काम है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
नाती पोतों ने कहा हमें समझ नहीं आई 'कल्कि'
त्रिशूल सिंह से बातचीत के दौरान फिल्मों को देखने और पसंद को लेकर जब चर्चा हुई तो बिग बी ने कहा, 'नहीं भाईसाहब हमको बहुत आश्चर्य होता है जो लोग इंस्टॉलर वगैरह देखते हैं। हम भी देखे दो-तीन बार उसको अभी तक हमको समझ नहीं आया। सर हमारे बच्चे लोग जो हैं, नाती पोते बोले फेंटास्टिक पिक्चर है। हम देखे हमको समझ नहीं आया, फिर उन्होंने तंज मारा आपकी कल्कि भी हमें समझ नहीं आई'।