KBC 15: ज्ञानदार, धनदार और शानदार तरीके से होने जा रहा है KBC 15 का आगाज, मेकर्स ने की लॉन्च डेट की घोषणा
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी दमदार मेजबानी से अभिनेता दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हैं।
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी दमदार मेजबानी से अभिनेता दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हैं। वहीं, इस क्विज शो के फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब नए प्रोमो में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान भी कर दिया है।
इस दिन से शुरू होगा केबीसी का 15वां सीजन
हाल ही में, कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘ ज्ञानदार, धनदार और शानदार होगा इस बार का सीजन।’ इसके साथ ही मेकर्स ने शो के लॉन्च डेट की भी घोषणा की है और बताया है कि यह शो 14 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात को 9 बजे से प्रसारित होगा।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
नए प्रोमो को देखकर दर्शक हैं उत्साहित
शो के नए प्रोमो में अमिताभ काफी उत्साहित होकर दर्शकों का स्वागत करते हैं। इस बार का सीजन कई मायनों में खास होने वाला है जहां सब कुछ एक नए रूप में नजर आएगा। ये शो हर किसी का फेवरेट है और हर उम्र के लिए ज्ञान का भंडार भी लिहाजा लोग इससे दिल से जुड़े हैं। बता दें कि रिएलिटी गेम शो अब तक कई लोगों के सपनों को साकार कर चुका है। हर उम्र और हर तबके के लोग यहां अपना सपना लेकर आते हैं और कठिन से कठिन सवालों के जवाब देते हैं। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि शो अपना लेवल किस कदर बढ़ाता है।
Dream Girl 2 Teaser: 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर आया सामने, लाल साड़ी में अदाओं का जलवा दिखाती नजर आई 'पूजा'
इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी
बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गणपथ पार्ट 1' में दिखाई देंगे। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। उनकी यह फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अमिताभ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का भी हिस्सा हैं।