फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amit Trivedi sang Namo Namo during Anant ambani Mukesh Ambani Shiv puja watch video

Anant-Radhika Wedding: अनंत-मुकेश की शिव पूजा के दौरान अमित त्रिवेदी ने नमो-नमो पर दी प्रस्तुति, देखें वीडियो

Thu, 11 Jul 2024 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 Jul 2024 08:07 AM IST
सार

हाल ही में अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका की शादी से पहले शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया। इस दौरान अमित त्रिवेदी नमो-नमो गाने पर अपनी प्रस्तुति देते नजर आए। 

विज्ञापन
Amit Trivedi sang Namo Namo during Anant ambani Mukesh Ambani Shiv puja watch video
अमित त्रिवेदी, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अंबानी परिवार इन दिनों अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अंबानी परिवार ने शिव शक्ति पूजा और मेहंदी समारोह का आयोजन किया । उनके निवास एंटीलिया में हुए इस आयोजन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। इस शाम का एक मुख्य आकर्षण  संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी की लाइव परफॉर्मेंस थी। 
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का डीपफेक वीडियो बनाने वाले शख्स को एक और झटका, अंतरिम जमानत से राहत नहीं
विज्ञापन


अमित त्रिवेदी ने गाया 'नमो-नमो' गाना
उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना लोकप्रिय गीत 'नमो नमो' गाया। शिव शक्ति पूजा के दौरान उनकी इस परफॉर्मेंस ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। इस प्रस्तुति के लिए अमित के साथ उनका पूरा बैंड मंच पर मौजूद था। जहां एक ओर नमो-नमो गाना चल रहा था, वहीं दूसरी ओर अनंत और मुकेश अंबानी ने पूजा की। अनंत ने पारंपरिक नीले रंग का कुर्ता पहना था, जबकि मुकेश अंबानी ने सफेद रंग के परिधान में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isha Ambani Piramal (@_mayfairmasala)



मेहंदी समारोह में खूबसूरत लगीं राधिका
शिव शक्ति पूजा के अलावा मेहंदी समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में अनंत और राधिका को एक पुजारी के साथ फोटो क्लिक कराते हुए दिखे। राधिका मल्टी कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

12 जुलाई को लेंगे सात फेरे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को बीकेसी के जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। इस समारोह में सभी मेहमान पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आएंगे। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं, शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा।Kakuda Screening: 'काकुड़ा' की स्क्रीनिंग में पति जहीर संग पहुंचीं सोनाक्षी, इन सितारों ने भी लगाए चार चांद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed