फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amidst controversy did malayalam cinema industry get new film association group of movie celebs comes in front

Malayalam Cinema: विवादों के बीच मलयालम फिल्म उद्योग को मिलेगी नई एसोसिएशन? फिल्मी हस्तियों का समूह आया आगे

Tue, 17 Sep 2024 01:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 17 Sep 2024 01:11 PM IST
सार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री हेमा समिति की रिपोर्ट आने के बाद और कई दिग्गजों पर महिला उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक समूह ने नए फिल्म एसोसिएशन को शुरू करने की घोषणा की है। 

 

विज्ञापन
Amidst controversy did malayalam cinema industry get new film association group of movie celebs comes in front
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री हेमा समिति की रिपोर्ट आने के बाद चौंकाने वाले खुलासों से जूझ रहा है। कई दिग्गजों पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। पूरे उद्योग में हलचल मची हुई है। इस बीच फिल्मी हस्तियों का एक समूह आगे आया है, जो इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्यस्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई फिल्म एसोसिएशन शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नए तौर-तरीको से काम करेगा संगठन
पीटीआई के मुताबिक संगठन ने अपना विजन नोट इंडस्ट्री के सभी सदस्यों के बीच प्रसारित किया है। इस नोट पर कथित तौर पर जाने-माने फिल्म निर्माता अंजलि मेनन, लिजो जोस पेलिसरी, राजीव रवि और आशिक अबू, अभिनेत्री रीमा कलिंगल और निर्माता बिनीश चंद्रा के हस्ताक्षर हैं। विजन नोट के मुताबिक संगठन का कहना है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री राज्य की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान के बाद भी पुराने चीजों से बंधी हैं। उसके कार्य करने के तौर-तरीके पुराने हैं। नोट में यह भी कहा गया कि ‘निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन इसका आधार हैं। यह नौकरियां पैदा करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने का काम करने के बावजूद खुद को एक बेहतर वातावरण नहीं दे पा रहा है और मॉडर्न इंडस्ट्री के प्रगतिशील मानकों से बहुत दूर है। नोट में फिल्मी हस्तियों से प्रगतिशील फिल्म निर्माता संघ के लिए एक साथ आने को कहा गया है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि यह समूह मलयालम सिनेमा के लिए एक नए युग के तौर पर काम करेगा।
विज्ञापन

KBC 16: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बिग बी ने किया खुलासा, नाती-पोतों को समझ नहीं आई थी उनकी ये फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के अधिकारों का ध्यान रखेगी एसोसिएशन
इस नोट में फिल्म निर्माताओं ने कहा कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को वर्तमान में लाने का समय आ गया है। जिसका उद्देश्य आधुनिक रूप से काम करने वाली व्यवस्था, कानूनी ढांचें और सामूहिक जिम्मेदारी को अपनाना है। समानता, सहयोग और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देने वाले सिद्धांतों पर आधारित यह एसोसिएशन सुनिश्चित करेगी कि फिल्म निर्माण समुदाय में सभी के अधिकारों की रक्षा की जाए, साथ ही उद्योग को अगले स्तर तक ले जाने के लिए सहयोग को बढ़ावा दिया जाए।

साथ बढ़ने की मांग
नोट में कहा गया है कि वह साथ मिलकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का नवीनीकरण कर सकते हैं और इसकी क्रिएटिविटी और इंडस्ट्री के मानकों को फिर से स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, यह केवल फिल्म निर्माताओं के रूप में हमारे लिए एक विजन नहीं है, बल्कि सिनेमा से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहतर, अधिक न्यायसंगत भविष्य का दृष्टिकोण है। आइए हम सब मिलकर आगे बढ़ें।’
Karan Johar: जब एकल अभिभावक बनने के फैसले पर करण जौहर को सुनने पड़े थे ताने, विरोधी कहते थे- 'समाज क्या कहेगा'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed