फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid teaser release of VD12 Vijay Deverakonda visits mahakumbh 2025 take holy dip with mother

Vijay Deverakonda: VD12 के टीजर रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा पहुंचे महाकुंभ, मां के साथ गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 09 Feb 2025 08:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 08:36 PM IST
सार

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने हाल ही में महाकुंभ में अपनी मां के साथ स्नान किया। अभिनेता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Amid teaser release of VD12 Vijay Deverakonda visits mahakumbh 2025 take holy dip with mother
विजय देवरकोंडा ने महाकुंभ में लगाई डुबकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म ‘वीडी 12’ की तैयारियों के बीच महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के साथ गंगा में डुबकी लगाई। अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गंगा में डुबकी लगाने के बाद अभिनेता और उनकी मां प्रार्थना करते हुए नजर आए। एक तस्वीर में वह स्नान करने के बाद वह अपनी मां के साथ बाहर आते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


ये हस्तियां भी लगा चुकी हैं महाकुंभ में डुबकी
विजय देवरकोंडा से पहले कई कलाकार महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। इसमें राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहिका बजाज, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, हेमा मालिनी, मिलिंद सोमन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, अनुपम खेर और भाग्यश्री शामिल हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने भी महाकुंभ में स्नान किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Ed Sheeran: एड शीरन को मिली थी बेंगलुरु में स्ट्रीट शो करने की अनुमति, गायक ने साझा किया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

Amid teaser release of VD12 Vijay Deverakonda visits mahakumbh 2025 take holy dip with mother
विजय देवरकोंडा ने महाकुंभ में लगाई डुबकी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगा ‘वीडी 12’ की टीजर
विजय देवरकोंडा के बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर और उसका टाइटल 12 फरवरी को निर्माताओं द्वारा रिलीज किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही अभिनेता ने इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए की। विजय की इस फिल्म का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। यह फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: संभाजी महाराज के किरदार के लिए विक्की ने की कड़ी मेहनत, ‘छावा’ के रिलीज से पहले शेयर की तस्वीरें


विजय देवरकोंडा का वर्क फ्रंट
विजय देवरकोंडा को आखिरी बार प्रभास की कल्कि ‘2898 एडी’ में देखा गया था। वह काफी समय से अपनी किसी सोलो फिल्म में नजर नही आए हैं, इसलिए आगामी फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह है। अब वह जल्द ही ‘वीडी 12’ से फैंस के बीच होंगे। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेता काफी पॉवरफुल और इंटेंस अवतार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed