फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Azul Song Controversy Guru Randhawa Shares A Cryptic Post Says When God Is With You Only Move Forward

Guru Randhawa: ‘अजुल’ गाने पर छिड़े विवाद के बीच गुरु ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- जब भगवान आपके साथ तो…

Sat, 30 Aug 2025 11:05 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 30 Aug 2025 11:05 AM IST
सार

Guru Randhawa On Azul Song: अपने नए गाने ‘अजुल’ को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब गुरु रंधावा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Amid Azul Song Controversy Guru Randhawa Shares A Cryptic Post Says When God Is With You Only Move Forward
गुरु रंधावा और अंशिका पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@gururandhawa

विस्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के नए हालिया रिलीज गाने ‘अजुल’ को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इस गाने में दिखाए गए टीचर और स्टूडेंट के बीच के संबंधों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके चलते गुरु को नाबालिगों के कथित यौन शोषण के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस विवाद के बीच गुरु रंधाना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।

विज्ञापन

गुरु ने शेयर किए गाने के व्यूज के आंकडे़
गाने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच गुरु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने आलोचकों को एक तरह से जवाब दिया है। हालांकि, उन्होंने इसमें सीधे तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है। दरअसल, सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘अजुल’ गाने को मिले व्यूज और लाइक्स का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। स्टोरी में दिखाया गया है कि यह गाना पिछले एक घंटे में 107,200 से ज्यादा बार देखा गया और यूट्यूब पर 27,000 से ज्यादा बार सर्च किया गया है।

विज्ञापन

‘अजुल इज अजुलिंग’
इस स्टोरी को शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने लिखा, ‘अज़ुल इज अजुलिंग। जब भगवान आपके साथ होते हैं, तो आप केवल आगे बढ़ते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने दिल और सेलिब्रेशन वाले इमोजी भी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amid Azul Song Controversy Guru Randhawa Shares A Cryptic Post Says When God Is With You Only Move Forward
गुरु रंधावा और अंशिका पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@gururandhawa

यह है विवाद का कारण
‘अजुल’ गाने में गुरु एक फोटोग्राफी टीचर की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने छात्रों की एक ग्रुप फोटो लेने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपनी स्टूडेंट जिसका किरदार अंशिका पांडे ने निभाया है। उसके आने का इंतजार करते हैं। अंशिका स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आती हैं और अपना डांस दिखाती हैं, जबकि गुरु का किरदार उनके डांस के हाव-भाव निहारता नजर आता है। बाद में वह कैज़ुअल आउटफिट में आ जाती हैं और बोल्ड कोरियोग्राफी के साथ डांस करती हैं। हालांकि, असल में अंशिका की उम्र क्या है इसका तो पता नहीं है। लेकिन वीडियो में उन्हें एक स्कूल स्टूडेंट के रूप में दिखाए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

‘सिरा’ गाने पर भी छिड़ा विवाद
‘अजुल’ के अलावा गुरु रंधावा के एक और गाने ‘सिरा’ को भी अपने अपमानजनक बोलों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लुधियाना की एक स्थानीय अदालत ने एक शिकायत के बाद गुरु रंधावा को 2 सितंबर को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed