फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   American saxophone player songwriter Gene Barge Passed Away at age of 98 in chicago his home

Gene Barge Passed Away: अमेरिकी सैक्सोफोन वादक डैडी जी का 98 वर्ष की आयु में निधन, शिकागो में ली अंतिम सांस

Wed, 05 Feb 2025 11:07 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 05 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

Gene Barge Passed Away:  अमेरिकी सैक्सोफोन वादक और संगीतकार जीन बार्ज उर्फ ‘डैडी जी’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी जीना बार्ज के मुताबिक रविवार को शिकागो में अपने घर पर उनकी नींद में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
American saxophone player songwriter Gene Barge Passed Away at  age of 98 in chicago his home
जीन बार्ज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकी सैक्सोफोन वादक और संगीतकार जीन बार्ज उर्फ ‘डैडी जी’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी जीना बार्ज के मुताबिक रविवार को शिकागो में अपने घर पर उनकी नींद में मृत्यु हो गई। वह एक मशहूर सैक्सोफोन वादक, गीतकार और निर्माता थे, जिन्होंने नताली कोल के हिट गानों में, मडी वाटर्स की रिकॉर्डिंग की और रोलिंग स्टोन्स के साथ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


कब शुरू हुआ करियर
बार्ज का करियर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू हुआ। वह 1940 के दशक में कॉलेज जैज कॉम्बो में थे। उन्होंने लिटिल रिचर्ड और जेम्स ब्राउन के साथ शुरुआत की। उन्होंने सी.सी. राइडर, "क्वार्टर टू थ्री और 60 के दशक कई सारे गानों में अपना सहयोग दिया। बाद में उन्होंने वाटर्स, बडी गाय और विली डिक्सन जैसे कलाकारों के साथ रिकॉर्डिंग की, कोल के ग्रैमी पुरस्कार विजेता सोलो ‘सोफिस्टिकेटेड लेडी’ का सह-निर्माण किया। 

विज्ञापन


फिल्मों में भी दिया योगदान 
1970 के दशक और उसके बाद उन्होंने थ्रिलर और अपराध पर आधारित फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में पहचान मिली, उनकी फिल्मों में ‘अबव द लॉ’, ‘ पैकेज’ और ‘द फ्यजिटिव’ शामिल हैं। बार्ज मार्टिन स्कॉर्सेज की डॉक्यूमेंट्री 'द ब्लूज' के लिए सलाहकार के तौर पर काम भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉलर बनना चाहते थे जीन बार्ज
संगीत की दुनिया में आने से पहले जीन बार्ज एक प्रोफेशनल फुटबॉलर बनना चाहते थे। जेम्स जीन बार्ज का जन्म और पालन-पोषण नॉरफॉक, वर्जीनिया में हुआ था।अपने हाई स्कूल मार्चिंग बैंड के साथ शहनाई बजाने से पहले पेशेवर फुटबॉलर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने वायु सेना में दो साल का कार्यकाल समाप्त करने के तुरंत बाद और वेस्ट वर्जीनिया स्टेट कॉलेज में दाखिला लेने से ठीक पहले टेनर सैक्सोफोन बजाना शुरू किया। बार्ज ने साल 2007 में वर्जीनिया लिविंग को बताया, ‘सैक्सोफोन वह म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट था, जिसकी आवाज इंसानी आवाज के सबसे करीब थी। यह प्रभाव डालने वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट था। यह बैंड का खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट था, इसलिए वह इसे बजाना चाहते थे।" उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी रचनाएं कि जो प्रशंसनीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed