फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   American actress Kimberly Hebert Gregory passed away at the age of 52

Kimberly Hebert Gregory: अमेरिकन अभिनेत्री किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
सार

Kimberly Hebert Gregory Dies: कॉमेडी सीरीज 'वाइस प्रिंसिपल्स' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विज्ञापन
American actress Kimberly Hebert Gregory passed away at the age of 52
किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'वाइस प्रिंसिपल्स' कॉमेडी सीरीज में डॉ. बेलिंडा ब्राउन की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक्ट्रेस को 'फाइव फीट अपार्ट', 'केविन सेव्स द वर्ल्ड' और 'क्रेग ऑफ द क्रीक' जैसे शोज में भी अभिनय के लिए जाना जाता था। 

विज्ञापन


पूर्व पति ने की निधन की पुष्टि
अभिनेत्री किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी के पूर्व पति-अभिनेता चेस्टर ग्रेगरी ने उनके निधन की खबर के पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, 'किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी, आप एक शानदार कलाकार थीं। एक अश्वेत महिला जिनके मन से हर कमरा प्रकाशित होता था। आपने हमें साहस, कलात्मकता, लचीलेपन के साथ यह दिखाने का पाठ पढ़ाया कि कैसे जीवन में अपने हिस्से से अधिक की मांग की जाए। हमारे बीच के सम्मान और बंधन को कोई तूफान नहीं तोड़ सकता था।' पोस्ट के अनुसार, किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन 3 अक्टूबर 2025 को हुआ था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by CHESTER GREGORY (C.H.E.S.S.) (@chestergregory)




किम्बर्ली के सह-कलाकार वाल्टन ने भी जताया दुख
'वाइस प्रिंसिपल्स' सीरीज में किम्बर्ली के सह-कलाकार वाल्टन गोगिंस ने भी इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, " हमने एक सर्वश्रेष्ठ कलाकार किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी को खो दिया, जिनके साथ मैंने काम किया। मुझे वाइस प्रिंसिपल्स में इस क्वीन के साथ महीनों काम करने का सम्मान मिला और उन्हें जानने का सौभाग्य मिला। उन्होंने मुझे बेमिसाल हंसाया। एक पेशेवर कलाकार, एक शानदार सोप्रानो, जो कभी कोई नोट मिस नहीं करती थी। तुम बहुत याद आओगी मेरे दोस्त, जितना तुम जानती हो।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Walton Goggins (@waltongogginsbonafide)




यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss Tamil Season 9: बिग बॉस तमिल का 9वां सीजन शुरू, कौन-कौन बना है विजय सेतुपति के रियलिटी शो का हिस्सा?

एक नजर किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी के करियर पर
डेडलाइन के अनुसार, दिवंगत अभिनेत्री को एचबीओ शो 'वाइस प्रिंसिपल्स' में उनके प्रदर्शन के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता था। इसके अलावा वो 'गॉसिप गर्ल', 'न्यू एम्स्टर्डम', 'प्राइवेट प्रैक्टिस', 'टू एंड ए हाफ मेन' और 'द बिग बैंग थ्योरी' में भी शामिल थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed