फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Uttarakhand Samvad 2025: Harbhajan Singh wants to do acting know details

Harbhajan Singh: एक्टिंग करना चाहते हैं हरभजन सिंह, अमर उजाला संवाद में बोले- 'थोड़ी बहुत तो कर ही लूंगा'

Tue, 10 Jun 2025 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Jun 2025 03:53 PM IST
सार

Amar Ujala Uttarakhand Samvad 2025: अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी इसमें शामिल हुए। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Amar Ujala Uttarakhand Samvad 2025: Harbhajan Singh wants to do acting know details
हरभजन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला उत्तराखंड संवाद 2025 कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मंच से एक्टिंग करने की इच्छा जाहिर की है। कार्यक्रम के दौरान जब हरभजन से पूछा गया कि वो क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री करते हैं और यूट्यूब भी चलाते हैं तो हरभजन ने कहा- ‘यूट्यूब पर मैं सिर्फ क्रिकेट को लेकर बात करता हूं। वहां मैं ज्यादा वक्त नहीं देता क्योंकि वो बहुत बड़ा प्रोसेस है। वहां लोग काफी मेहनत कर रहे हैं।’

विज्ञापन


Suniel Shetty: अमर उजाला संवाद में सुनील शेट्टी ने साझा की पिता से मिली सीख, सुनाया जैकी श्रॉफ से जुड़ा किस्सा

विज्ञापन

Amar Ujala Uttarakhand Samvad 2025: Harbhajan Singh wants to do acting know details
संवाद में हरभजन सिंह - फोटो : अमर उजाला

तालियां थोड़ी कम बजी हैं
कार्यक्रम में आगे जब हरभजन से पूछा गया कि क्या वो एक्टिंग करना पसंद करेंगे तो भज्जी ने जवाब दिया- ‘थोड़ी बहुत एक्टिंग तो कर ही लूंगा।’ दर्शकों ने जब तालियां बजाईं तो हरभजन बोले- ‘तालियां थोड़ा कम बजी हैं लगता है लोग मुझे कम ही एक्टिंग करते हुए देखना चाहते हैं।’

Uttarakhand Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में उद्यमिता और सोशल मीडिया की बात कर रहे दिग्गज, जानिए क्या कहा?

Amar Ujala Uttarakhand Samvad 2025: Harbhajan Singh wants to do acting know details
संवाद में हरभजन सिंह - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के अंत में सुनाया गाना
कार्यक्रम के अंत में हरभजन ने फिल्म 'शोले' का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..' भी गाकर सुनाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप अगर कहते तो मैं पंजाबी गाना ज्यादा बेहतर सुनाता। अंत में भज्जी ने पंजाबी गाना 'मामला गड़बड़ है..' भी गाकर सुनाया।

Amar Ujala Samwad: बंगलूरू भगदड़ से लेकर शुभमन की कप्तानी और श्रेयस की अनदेखी तक, संवाद में हरभजन के बेबाक बोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed