फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aman Verma to host Satish Pande show Atulya Bharat Ki Amulya Nidhiyan based on India GI Tagged Treasures

Atulya Bharat: देखिए दुनिया भर में मशहूर भारत की निधियां, दूरदर्शन लाया ये अनोखा अनूठा शो

Mon, 08 Jul 2024 09:46 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 08 Jul 2024 09:46 AM IST
सार

'अतुल्य भारत की अमूल्य निधियां' शो में देश के विभिन्न हिस्सों से कई विशेषज्ञ, किसान और उत्पादक शामिल होंगे, जो इन अनूठे जीआई-सत्यापित उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

विज्ञापन
Aman Verma to host Satish Pande show Atulya Bharat Ki Amulya Nidhiyan based on India GI Tagged Treasures
अतुल्य भारत की अमूल्य निधियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्म निर्माता सतीश पांडे भारतीय दर्शकों के लिए एक नया आकर्षक शो लेकर आए हैं, जो भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त उत्पादों को दिखाने पर केंद्रित है। इस शो का नाम 'अतुल्य भारत की अमूल्य निधियां' है। इस शो में देश के विभिन्न हिस्सों से कई विशेषज्ञ, किसान और उत्पादक (जीआई प्रमाणित) शामिल हैं, जो इन अनूठे जीआई-सत्यापित उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर रहे हैं। 'इंडियन आइडल', 'जी सिनेस्टार्स' और 'खुल जा सिम सिम' जैसे लोकप्रिय शो में अपनी मेजबानी के लिए जाने जाने वाले अनुभवी भारतीय अभिनेता अमन वर्मा इस नए शो के होस्ट हैं।

विज्ञापन

कहां हो रहा शो का प्रसारण
यह शो 6 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह शो दर्शकों को भारत की समृद्ध कृषि, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास करेगा इन अमूल्य खजाने को संरक्षित करने के महत्व के बारे में बताता है। इस शो का प्रसारण दूरदर्शन के प्रमुख चैनल डीडी नेशनल पर हर शनिवार सुबह 11 बजे और इसका पुनः प्रसारण शाम चार बजे हो रहा है। 'अतुल्य भारत की अमूल्य निधियां' का उद्देश्य दर्शकों को एक मनोरंजक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2004 में की थी भारत सरकार ने पहल
जीआई टैग या भौगोलिक संकेत टैग एक प्रमाणन है, जो किसी उत्पाद को एक विशिष्ट क्षेत्र से उत्पन्न होने और उस मूल के कारण अद्वितीय गुण या प्रतिष्ठा रखने के का प्रमाण देता है। ये टैग विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जीआई टैग को बढ़ावा देने की पहल भारत सरकार द्वारा 2004 में शुरू की गई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे काफी गति मिली है। वाणिज्य मंत्रालय के पास एक समर्पित विभाग है, जो जीआई-सत्यापित उत्पादों को पंजीकृत और बढ़ावा देता है, जिसमें 500 से अधिक उत्पाद पहले ही प्रमाणित हो चुके हैं।

विज्ञापन

शो को लेकर क्या बोले सतीश पांडे
सतीश पांडे अपनी व्यावहारिक और प्रभावशाली कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने काम के माध्यम से लगातार महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाते रहे हैं। ‘अतुल्य भारत की अमूल्य निधि’ के साथ सतीश पांडे का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना और देश के जीआई-सत्यापित उत्पादों के पीछे मेहनत करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। सतीश ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि एक फिल्म निर्माता के रूप में मैं जीआई-टैग किए गए उत्पादों के रूप में भारत की विविधता को प्रदर्शित करने में बहुत गर्व महसूस कर सकता हूं, क्योंकि यह किसी विशेष स्थान से किसी वस्तु को प्रामाणिकता और विकास के कई अवसर प्रदान करता है। भारत सरकार की यह पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस शो के माध्यम से, हमारा उद्देश्य इन अनूठे उत्पादों के पीछे की कहानियों को उजागर करना और उन किसानों और कारीगरों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करना है, जिन्होंने इन उत्पादों को देश के कोने-कोने और विदेशों में पहुंचाया है।

कई विशेषज्ञों के साथ होगी चर्चा
‘अतुल्य भारत की अमूल्य निधि’ कृषि उपज से लेकर हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं तक भारत के जीआई-टैग किए गए उत्पादों की विविध और समृद्ध विरासत को दर्शा रही है। प्रत्येक एपिसोड में विशेषज्ञों के साथ गहन चर्चाएं हो रही है, जो इन वस्तुओं के इतिहास, महत्व और उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। किसान और उत्पादक अपनी व्यक्तिगत कहानियां, चुनौतियां और जीत भी साझा कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को उनके जीवन और उनके काम के महत्व की झलक मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed