फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aly goni supports arjun bijlani and slams akriti negi for her behaviour in rise and fall show

Rise And Fall: अर्जुन बिजलानी के समर्थन में उतरे एली गोनी, ‘राइज एंड फॉल’ में आकृति के व्यवहार की ओलचना की

Tue, 07 Oct 2025 10:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 10:52 PM IST
सार

Aly Goni Supports Arjun Bijlani: हाल में राइज एंड फॉल की प्रतियोगी आकृति नेगी ने टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ असभ्य व्यवहार किया था। अब अभिनेता के दोस्त और एक्टर एली गोनी ने अर्जुन का समर्थन किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Aly goni supports arjun bijlani and slams akriti negi for her behaviour in rise and fall show
एली गोनी और अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों राइज एंड फॉल रियलिटी शो एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। बीते दिनों शो में आकृति नेगी और अर्जुन के बीच बहस हो गई थी, जिसमें नेटिजंस ने आकृति के व्यवहार का विरोध किया था। अब अभिनेता के दोस्त और एक्टर एली गोनी ने भी आकृति नेगी की आलोचना की है और अर्जुन का समर्थन किया है। एली गोनी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए नोट लिखा है। 

विज्ञापन

एली गोनी ने अर्जुन बिजलानी की किया समर्थन
अभिनेता एली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज राइज एंड फॉल का एक एपिसोड देखा और यह निराशाजनक था। आकृति ने अर्जुन बिजलानी के साथ असभ्य व्यवहार किया। अर्जुन एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो वर्षों से इस इंडस्ट्री में है और हर तरह का सम्मान अर्जित करते हैंष ये सरासर गलत था।’

विज्ञापन




‘तेज आवाज में बोलना या असभ्य होना’
आगे उन्होंने लिखा, ‘लोग भूल जाते हैं कि तेज आवाज में बोलना या असभ्य होना आपको बोल्ड नहीं बनाता। यह सिर्फ आपकी परवरिश को उजागर करता है। सम्मान की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन स्पष्ट रूप से, हर कोई इसे वहन नहीं कर सकता।' अंत में उन्होंने कहा कि अर्जुन बिजलानी मेरे भाई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss Kannada 12: 'बिग बॉस कन्नड़' के सेट पर पहुंची पुलिस, सील किया सेट, जानिए कहां गए सारे प्रतिभागी?

मौनी रॉय ने भी अर्जुन का किया था समर्थन
इससे पहले आज मंगलवार के ही दिन मौनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उनका समर्थन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा, "हाय दोस्तों, कैसे हो आप सब? मैं अपने प्यारे दोस्त अर्जुन बिजलानी के लिए अपील करने आई हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, वह राइज एंड फॉल नामक शो में हैं। वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह हम सभी को बहुत गौरवान्वित कर रहे हैं और मैं चाहती हूं कि वह विजेता बनें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed