फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss Kannada 12: Kichcha Sudeep show set sealed over environmental breach know details here

Bigg Boss Kannada 12: 'बिग बॉस कन्नड़' के सेट पर पहुंची पुलिस, सील किया सेट, जानिए कहां गए सारे प्रतिभागी?

Tue, 07 Oct 2025 10:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Oct 2025 10:35 PM IST
सार

Bigg Boss Kannada 12 Set Sealed: कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप का रिएलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' मुश्किल में घिर गया है। पर्यावरण मानकों के उल्लंघन के चलते शो का सेट सील कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Bigg Boss Kannada 12: Kichcha Sudeep show set sealed over environmental breach know details here
'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' का सेट सील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' मुश्किलों में घिर गया है। आज मंगलवार को दिन में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शो के स्टूडियो को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। वहीं, अब रात होते-होते सेट पर पुलिस पहुंच गई है और सेट सील कर दिया है। दरअसल, कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने के चलते यह कदम उठाया है। ऐसे में शो के सारे प्रतिभागी कहां गए? जानिए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

Bigg Boss Kannada 12: Kichcha Sudeep show set sealed over environmental breach know details here
'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिभागियों ने छोड़ा परिसर
पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' के घर को अधिकारियों ने सील कर दिया है। बता दें कि यह स्टूडियो बेंगलुरु दक्षिण जिले के बिदाड़ी इलाके में स्थित है, जहां कई वर्षों से शो की शूटिंग की जा रही थी। सेट को सील किए जाने के बाद घर के अंदर मौजूद सभी प्रतियोगियों को परिसर छोड़ना पड़ा।

कहां गए प्रतिभागी?
'बिग बॉस कन्नड़ 12' के सभी प्रतिभागी अब घर से बाहर निकल चुके हैं। तहसीलदार तेजस्विनी खुद आगे खड़ी होकर कंटेस्टेंट्स को बाहर लेकर आईं। सभी प्रतिभागियों को कार से ईगलटन रिजॉर्ट ले जाया गया है। जिस सेट में बिग बॉस कन्नड़ 12 चल रहा था, वह पूरी तरह खाली किया गया है।
 



कब तक नहीं होगा फिल्मांकन?
बता दें कि 'बिग बॉस कन्नड़ 12' लोकप्रिय रियलिटी शो है, जिसे बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं। इस शो को सुपरस्टार किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं। हालांकि, सेट सील किए जाने के बाद शो की सभी गतिविधियों को स्थगित करना होगा, जब तक कि पर्यावरण मानकों का पालन करने के लिए साइट पर काम नहीं हो जाता। 'बिग बॉस कन्नड़ 12' शो का भविष्य अब स्टूडियो की पर्यावरण कानूनों का पालन करने की क्षमता पर निर्भर है। जब तक निर्देशानुसार सभी जरूरतें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक 'बिग बॉस कन्नड़ 12' के घर में फिल्मांकन और संबंधित गतिविधियां निलंबित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss Kannada 12: Kichcha Sudeep show set sealed over environmental breach know details here
'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों की लागत में बना है सेट
बता दें कि अधिकारियों ने रामनगर तहसीलदार तेजस्विनी की मौजूदगी में सेट पर ताला लगाया। बिग बॉस के घर में 17 प्रतिभागी हैं और सैकड़ों तकनीशियन इस रियलिटी शो के लिए काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस का घर पांच करोड़ से ज्यादा की लागत से बना था। अब इसे खाली कर दिया गया है। 

Bigg Boss Kannada 12: बीच में ही बंद हो जाएगा किच्चा सुदीप का शो? स्टूडियो को तुरंत बंद करने का आदेश जारी

पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन का मामला
केएसपीसीबी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, ‘वेल्स स्टूडियोज एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने बिना जरूरी अनुमति के बड़े पैमाने पर एंटरटेनमेंट और स्टूडियो संचालन शुरू कर रखा था। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि स्टूडियो ने वाटर (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) एक्ट, 1974 और एयर (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) एक्ट, 1981 के तहत आवश्यक मंजूरी नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed