Aashiqui 3: सिक्किम के सीएम से मिलने पहुंचे कार्तिक आर्यन-अनुराग बसु, शूटिंग में सहयोग के लिए जताया आभार
Aashiqui 3 Stars Meet Sikkim CM: फिल्म 'आशिकी 3' की टीम ने हाल ही में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात की। सीएम ने तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक आर्यन इन दिनों अनुराग बसु की फिल्म 'आशिकी 3' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसमें श्रीलाला भी नजर आएंगी। फिलहाल सिक्किम की खूबसूरत लोकेशंस पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम ने सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात की। कार्तिक आर्यन, श्रीलीला और अनुराग बसु सीएम से मिलने पहुंचे और शूटिंग के दौरान राज्य से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।
सीएम आवास पर की मुलाकात
सीएम प्रेम सिंह तमांग ने आज बुधवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'आशिकी 3' की टीम से मुलाकात की झलकी शेयर की है। साथ ही टीम को फिल्म के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग बसु, मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला से मेरे आधिकारिक निवास, मिंटोकगैंग में मिलकर बहुत खुशी हुई'।
It was a pleasure to meet Bollywood filmmaker Shri Anurag Basu and renowned actors Mr Kartik Aaryan and Ms. Sreeleela at my official residence, Mintokgang.
— Prem Singh Tamang (Golay) (@PSTamangGolay) April 2, 2025
They have been in the state for a week, shooting their upcoming film at iconic locations such as MG Marg and Tsomgo Lake.… pic.twitter.com/ycwHB8R7IG
फिल्म के लिए दीं शुभकामनाएं
सीएम ने आगे लिखा है, 'फिल्म की टीम एक सप्ताह से राज्य में हैं। एमजी मार्ग और त्सोमो झील जैसी प्रतिष्ठित लोकेशन पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका काम हमारे राज्य की खूबसूरत लोकेशन, समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय वास्तुकला को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं'।
यह खबर भी पढ़ें:
The Verdict 498A: दीप्तांशु शुक्ला की कहानी पर्दे पर उतारेंगे राज शांडिल्य, 'द वर्डिक्ट 498ए' पर शुरू किया काम
सहयोग का दिया आश्वासन
सीएम ने मुलाकात के दौरान टीम को पारंपरिक उपहार भेंट किए। उन्होंने शूटिंग के दौरान राज्य सरकार के निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया। वहीं, अपनी टीम की ओर से अनुराग बसु ने मुख्यमंत्री को उनके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही राज्य सरकार से मिले सहयोग की सराहना की।
यह खबर भी पढ़ें:
Kapil Sharma: मारपीट से लेकर पीएम मोदी से सवाल तक कपिल शर्मा से जुड़े पांच प्रमुख विवाद, यहां पढ़ें