फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn Recalls Horrifying Skydiving Training Incident In US Says He Saw A Man Fall To Death

अजय देवगन ने याद किया अमेरिका में हुआ भयानक हादसा, सामने हो गई थी शख्स की मौत; लियोनार्डो का भी किया जिक्र

Sun, 16 Nov 2025 07:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Nov 2025 07:33 PM IST
सार

Ajay Devgn: अपने बेहतरीन एक्शन के लिए मशहूर अजय देवगन ने एक हादसे के बारे में बताया है। हादसे में उनके सामने एक शख्स की मौत हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Ajay Devgn Recalls Horrifying Skydiving Training Incident In US Says He Saw A Man Fall To Death
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

विस्तार

अजय देवगन फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' (1991) में दो बाइकों पर लेग-स्प्लिट वाला स्टंट किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में एक्शन सीन किए हैं। हाल ही में उन्होंने एक भयानक स्काईडाइविंग मामले के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सामने एक आदमी को मरते हुए देखा था।
विज्ञापन

अजय के सामने हुई शख्स की मौत
बुकमायशो के साथ बातचीत में, आर माधवन ने अजय देवगन की तारीफ की और बताया कि कैसे एक बार उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग के स्काईडाइविंग सीन के लिए प्लेन से छलांग लगा दी थी। इस पर अजय देवगन ने अमेरिका में अपनी ट्रेनिंग के दौरान की एक घटना को याद करते हुए कहा, 'जैसे ही मैं पहुंचा, मैंने देखा कि कोई व्यक्ति पैराशूट न खुलने की वजह से गिर गया और मेरे सामने ही उसकी मौत हो गई। इस शख्स के बाद मुझे स्काईडाइविंग करनी थी।'

यह खबर भी पढ़ें: 'सावधान रहें!' अदिति राव हैदरी ने पोस्ट शेयर कर फैंस से की गुजारिश; जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn Recalls Horrifying Skydiving Training Incident In US Says He Saw A Man Fall To Death
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ हुआ हादसा
अजय देवगन ने आगे बताया 'लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन उनके ट्रेनर ने उनकी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने एक संदेश में लिखा 'मेरी जान बचाने के लिए धन्यवाद।''।
विज्ञापन

Ajay Devgn Recalls Horrifying Skydiving Training Incident In US Says He Saw A Man Fall To Death
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : एक्स
अजय देवगन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अजय देवगन हाल ही में 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आए। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी भी हैं। फिल्म में नए कलाकारों के तौर पर आर. माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी और इशिता दत्ता नजर आए। फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। इसके लेखक लव रंजन व तरुण जैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed