फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai Bachchan shares Ponniyin Selvan 2 poster teaser Abhishek Bachchan react fire on the post

Ponniyin Selvan 2: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या के लुक पर फिदा हुए अभिषेक बच्चन, कमेंट कर लुटाया प्यार

Wed, 29 Mar 2023 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

हाल ही में, ऐश ने अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार का लुक शेयर किया, जिस पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अब इसी क्रम में ऐश के पति अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के लुक पर फिदा हो गए हैं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan shares Ponniyin Selvan 2 poster teaser Abhishek Bachchan react fire on the post
ऐश्वर्या और अभिषेक - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आने वाली हैं। फैंस ऐश की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले ऐश ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में, ऐश ने अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार का लुक शेयर किया, जिस पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अब इसी क्रम में ऐश के पति अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के लुक पर फिदा हो गए हैं।

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan shares Ponniyin Selvan 2 poster teaser Abhishek Bachchan react fire on the post
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : Instagram

हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का पोस्टर और एक टीजर शेयर किया है। इस टीजर में प्रियंका का नंदिनी लुक फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ऐश के इस लुक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। अब ऐश के इस लुक ने उनके पति अभिषेक को भी अपना दीवाना बना दिया है। 

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan shares Ponniyin Selvan 2 poster teaser Abhishek Bachchan react fire on the post
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। इसके अलावा अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘उनकी आंखों में आग, उनके दिलों में प्यार, उनकी तलवारों पर खून,सिंहासन के लिए लड़ने के लिए चोल वापस आएंगे’। फैंस के अलावा ऐश का लुक उनके पति को भी काफी पसंद आया। अभिषेक ने ऐश की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फायर इमोजी लगाई। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि ऐश के लुक ने अभिषेक की बोलती ही बंद कर दी है। 


Naga Chaitanya: तलाक के बाद एक बार फिर घर बसाने को तैयार हैं नागा चैतन्य? इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan shares Ponniyin Selvan 2 poster teaser Abhishek Bachchan react fire on the post
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि मणिरत्नम ने अपनी इस फिल्म के पहले पार्ट में चोल शासकों की कहानी दिखाई थी। फिल्म का ट्रेलर बुधवार 29 मार्च को रिलीज होने वाला है। 'पोन्नियिन सेल्वन' प्रसिद्ध लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन जैसे कई सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed