{"_id":"6682144e46c9cf1bd9086328","slug":"after-mcu-chris-pratt-will-now-join-dcu-leaving-the-task-of-deciding-the-role-to-james-gunn-and-fans-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chris Pratt: एमसीयू के बाद अब डीसीयू से जुड़ेंगे क्रिस प्रैट, जेम्स गन और फैंस पर छोड़ा रोल तय करने का काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chris Pratt: एमसीयू के बाद अब डीसीयू से जुड़ेंगे क्रिस प्रैट, जेम्स गन और फैंस पर छोड़ा रोल तय करने का काम
Mon, 01 Jul 2024 08:00 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:00 AM IST
सार
एमसीयू की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' में साथ काम कर चुके क्रिस प्रैट और जेम्स गन, अब डीसीयू में साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में, 'सुपरमैन: लिगेसी' के सेट पर क्रिस और जेम्स की मुलाकात भी हुई है।
विज्ञापन
क्रिस प्रैट
- फोटो : इंस्टाग्राम @prattprattpratt
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
अभिनेता क्रिस प्रैट मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में काम करने के बाद अब डीसी स्टूडियो के साथ काम करने को तैयार हैं। हाल ही में, 'सुपरमैन: लिगेसी' के सेट पर उनकी मुलाकात जेम्स गन के साथ हुई। इस मुलाकात को लेकर जब क्रिस से पूछा गया कि वो कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे तो इस पर उन्होंने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वो इसे तय करने का काम जेम्स और प्रशंसकों पर छोड़ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने आखिरी बार साल 2023 में साथ में काम किया था।
विज्ञापन
Richa Chadha: ऋचा को हो रहे हैं मूड स्विंग्स, अभिनेत्री ने साझा किया मजेदार पोस्ट, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
मुझे स्टार-लॉर्ड का रोल करना पसंद: क्रिस प्रैट
डीसी स्टूडियो में शामिल होने के सवाल पर क्रिस प्रैट ने बेझिझक हां में अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर काम उनके शेड्यूल के हिसाब से ठीक रहा तो यह उनके लिए सही होगा। क्रिस ने कहा कि उन्हें स्टार-लॉर्ड का रोल करना पसंद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिर से ऐसा करने का मौका मिल सकता है। मालूम हो कि साल 2014 में आई फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' में क्रिस प्रैट ने पीटर क्विल (उर्फ स्टार-लॉर्ड) का किरदार अदा करते हुए एमसीयू में डेब्यू किया था। इसका निर्देशन जेम्स गन द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
36 Ghante: ब्लॉकबस्टर फिल्म '36 घंटे' की है गोल्डन जुबली, राज कुमार-माला सिन्हा की अद्भुत थ्रिलर सस्पेंस कहानी
2022 में डीसी स्टूडियो से जुड़े थे जेम्स गन
जेम्स गन की बात करें तो वो साल 2022 में पीटर सफरन के साथ डीसी स्टूडियो से जुड़े थे। वो इन दिनों सुपरमैन: लिगेसी के निर्देशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में डेविड कोरेंसवेट मैन ऑफ स्टील के किरदार में दिखाई देंगे। उनके अलावा स्काईलर गिसोंडो ने जिमी ऑलसेन, रेचल ब्रोसनाहन ने लोइस लेन और निकोलस हॉल्ट ने लेक्स लूथर की भूमिका निभाई है।
Bhojpuri: फिल्मफ्रीवे का दर्शकों को बड़ा तोहफा, वेबसाइट पर आधिकारिक भाषा के रूप में जुड़ी भोजपुरी