फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After argument over going to tuition actor son ends life by jumping off Mumbai high rise in Kandivali Mumbai

Mumbai: एक्ट्रेस के 14 वर्षीय बेटे ने इमारत से कूदकर दी जान, ट्यूशन जाने को लेकर हुई बहस के बाद उठाया कदम

Thu, 03 Jul 2025 06:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Jul 2025 06:30 PM IST
सार

Son Of an Actor Allegedly Committed Suicide: फिल्म जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक एक्ट्रेस के 14 वर्षीय बेटे ने ऊंची इमारद से कूदकर कथित तौर पर जान दे दी। एक्टर के बेटे ने ट्यूशन जाने को लेकर हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया।

विज्ञापन
After argument over going to tuition actor son ends life by jumping off Mumbai high rise in Kandivali Mumbai
अभिनेत्री के बेटे ने इमारत से कूदकर जान दी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक एक्ट्रेस के 14 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक एक्ट्रेस के 14 वर्षीय बेटे ने ट्यूशन जाने को लेकर हुए विवाद के बाद मुंबई के कांदिवली स्थित एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

ट्यूशन जाने को लेकर मां से हुई बहस
अधिकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम छह बजे की है। घटना एक रेजीडेंशियल कॉम्पलैक्स में घटी, जहां अभिनेत्री 51 मंजिल पर एक फ्लैट में रहती हैं। वे लोकप्रिय गुजराती और हिंदी टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी हैं। बुधवार को मां ने 14 वर्षीय बेटे से ट्यूशन जाने के लिए कहा, लेकिन उसकी इच्छा नहीं थी। इस वजह से दोनों के बीच बहस हो गई।

Bigg Boss: मोहनलाल होंगे बिग बॉस मलयालम के होस्ट, इस तरह बन सकते हैं हिस्सा

घर से निकला और कूदकर दी जान
बहस के बाद लड़का शाम 6 बजे घर से निकला और फिर दो मंजिल नीचे उतरा। उसने इसके बाद वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां को एक रेजीडेंट ने घटना की जानकारी दी। अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही है। हम पता लगा रहे हैं कि वह किस मंजिल से कूदा था'।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
कांदिवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, 'दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है'। सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पुलिस मृतक के स्कूल और ट्यूशन सेंटर जा सकती है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed