GOAT: इस देश में शुरू हो गई विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की एडवांस बुकिंग, दर्शकों में दिख रहा है उत्साह
दलपति विजय की नई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म पर ताजा अपडेट यह है कि यूके में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
विस्तार
दलपति विजय के प्रशंसकों की निगाहें 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पर टिकी हुई है। वे अपने चहेते अभिनेता को बड़े परदे एक्शन करते हुए देखने के लिए काफी उतावले हैं। अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है।
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के रिलीज होने में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि यूनाइटेड किंगडम में इसके टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं दर्शकों में टिकट खरीदने को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।
Shubhangi Atre: ‘अंगूरी भाभी’ का मानसून लुक हो रहा वायरल, बारिश के मौसम से शुभांगी अत्रे को है प्यार
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में टिकटों की बिक्री और कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में देखना होगा कि क्या विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यूके में ऐसा ही कोई कारनामा कर पाएगी या नहीं। आने वाले दिनों में इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी, जिससे इसकी कमाई को लेकर भी एक अंदाजा लगाया जा सकेगा। बता दें कि एडवांस बुकिंग यूके की वितरण कंपनी अहिंसा एंटरटेनमेंट द्वारा शुरू की गई है।
Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन का दुनियाभर में बज रहा डंका, 50 करोड़ डॉलर के पार पहुंची कमाई
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इसे 5 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संगीतकार युवान शंकर राजा की धुनें सुनने को मिलेंगी। इसमें दलपति विजय के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इनके अलावा जयराम, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, स्नेहा, अजमल अमीर, लैला, वैभव, अरविंद आकाश, मनोबाला, प्रेमगी और अजय राज भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।
Tabu Movies: 'माचिस' से लेकर 'हैदर' तक, तब्बू ने इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी