Adnan Sami: भारत में कैसे हिट हुआ पाकिस्तान से आया 230 किलो वाला गायक? उतार‑चढ़ाव भरा रहा सफर
Adnan Sami Birthday: अदनान सामी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 अगस्त 1971 को अदनान का जन्म लंदन में हुआ था। इस बात में कोई शक नहीं कि अदनान पाकिस्तान से ज्यादा भारत में लोकप्रिय हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ बातों पर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बार कैसे भारत आए अदनान?
अदनान सामी को पहली बार साल 2000 में आशा भोंसले ने भारत आने के लिए प्रोत्साहित किया था। आशा ही वो शख्स थीं जिन्होंने अदनान को भारत आकर करियर शुरू करने के लिए इंस्पायर किया, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में आरडी बर्मन के घर में रहना शुरू किया। इसी साल उन्हें पहली बार आशा भोंसले के साथ ही 'कभी तो नजर मिलाओ' एल्बम गाने का मौका मिला और इस एल्बम ने उन्हें भारत में बड़ी पहचान दिलाने की ओर पहला कदम रखा दिया।
'लिफ्ट करा दे' साबित हुआ मील का पत्थर
साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' का गाना 'महबूबा महबूबा' अदनान का पहला फिल्मी गाना था। हालांकि इस गाने में उनके साथ अनु मलिक ने भी गाया था लेकिन अदनान की गायकी की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद साल 2002 में अदनान सामी ने भारत में दिया उनके करियर का सबसे बड़ा और हिट गाना 'लिफ्ट करा दे'। उस वक्त करीब 230 किलो के अदनान ने इस एल्बम में गोविंदा के साथ काम किया था। इसी एल्बम के जरिए अदनान सामी घर-घर में पॉपुलर हो गए। इसके बाद वो कई और एल्बम्स में नजर आए। उनके दूसरे एल्बम 'तेरा चेहरा' ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया।
व्यक्तिगत जीवन में उतार‑चढ़ाव
अदनान का निजी जीवन हमेशा सुर्खियों में रहा। चार बार शादी करने वाले अदनान के तीन विवाह पांच साल से भी कम समय तक चले। अदनान की शादी सबसे पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार से 1993 में हुई। इस रिश्ते से उनके बेटे अजान सामी खान का जन्म हुआ। इस विवाह का अंत सिर्फ चार साल बाद यानी 1997 में तलाक के रूप में हुआ। बाद में अरब महिला सबा गलादरी से विवाह किया, जो कुछ समय बाद फिर टूट गया। सबा के साथ एक बार तलाक होने के बाद अदनान ने फिर से शादी की लेकिन 1 साल बाद ही फिर से वो सबा से अलग हो गए। तीसरा बंधन 2010 में रोया सामी खान के साथ जुड़ा, जो आजतक चल रहा है।
अदनान सामी का बढ़ता वजन
साल 2005 में एक समय ऐसा भी आया जब अदनान का वजन 230 किलो तक पहुंच गया और डॉक्टरों ने उन्हें बढ़ते वजन को लेकर चेतावनी दे दी। उस वक्त अदनान काफी बीमार रहने लगे। इसके बाद अदनान ने डॉक्टरों की सलाह को गंभीर तरीके से लिया और खुद को फिर कर लिया। उन्होंने किसी भी तरह की सर्जरी नहीं करवाई। उन्होंने वर्क आउट करके 120 किलो से 150 किलो तक वजन घटाया।
ये खबर भी पढ़ें: Ayan Mukerji: 16 साल के करियर में बनाईं सिर्फ चार फिल्में, कुछ अलहदा अंदाज में काम करता है काजोल का यह भाई
कई बार ट्रोलिंग का हुए शिकार
संगीत के अलावा अदनान सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक या फिर ऑपरेशन सिंदूर पर जब उन्होंने 'जय हिंद' लिखा, तब उन्हें इंटरनेट पर कई लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं, उन्होंने पाकिस्तान की सेना और असंवेदनशीलता पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी और कहा कि वो आतंकवाद और सेना के खिलाफ हैं, लेकिन आम पाकिस्तानी नागरिकों के प्रेम और सम्मान की भावना रखते हैं।
'परम सुंदरी' के गाने में भी अदनान की आवाज
सिद्धार्थ मलहोत्रा और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' के एक गाने 'भीगी साड़ी' में भी अदनान सामी ने अपनी आवाज दी है। ये गाना बारिश में फिल्माया गया है और एक बार फिर अदनान सामी की आवाज ऑडियंस को सुनने को मिल रही है। ये फिल्म इसी महीने रिलीज हो रही है।