फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adivi Sesh and Mrunal Thakur injured on the sets of Movie Dacoit During High Octane Scenes Shoot

Adivi Sesh-Mrunal Thakur: 'डकैत' के सेट पर चोटिल हुए मृणाल-अदिवि शेष, एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
सार

Adivi Sesh Gets Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अपनी आगामी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोटिल होने के बावजूद दोनों ने शूटिंग जारी रखी।

विज्ञापन
Adivi Sesh and Mrunal Thakur injured on the sets of Movie Dacoit During High Octane Scenes Shoot
मृणाल ठाकुर-अदिवि शेष - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डकैत' को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म की शूटिंग में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सितारे सेट पर शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। दरअसल, फिल्म के हाई ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान हादसा हुआ। हालांकि, दोनों सितारों या मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

चोटिल होने के बाद भी जारी रखी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर हुए हादसे में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष को मामूली चोट आई हैं। दोनों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। तेलुगु 360 की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना हैदराबाद में एक हैरतअंगेज एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुई। दोनों कलाकारों ने इस घटना के बावजूद फिल्म की शूटिंग जारी रखी। इससे फिल्म के प्रति दोनों के डेडिकेशन का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेनिल देव संभाल रहे निर्देशन की कमान
सिनेमैटोग्राफर शेनिल देव इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। अदिवि शेष ने शेनिल देव के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा पर काम किया है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी। मई में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। टीजर में मृणाल और अदिवि शेष के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी अहम कास्ट के रूप में नजर आए। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)


विज्ञापन

मृणाल ने किया श्रुति हासन को रिप्लेस
फिल्म 'डकैत' में पहले श्रुति हासन अदिवी शेष के साथ मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद अब मृणाल ठाकुर फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed