फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditya Seal Celebrate His 37th Birthday, Wife Anushka Shared Some Glimpse OF Celebration With Heartfelt Note

Aditya Seal: अभिनेता आदित्य सील ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, पत्नी ने साझा किया दिल छू लेने वाला नोट

Sun, 23 Mar 2025 02:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 23 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

Aditya Seal Birthday: अभिनेता आदित्य सील ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर एक्टर की पत्नी अनुष्का रंजन ने एक्टर के जन्मदिन के जश्न की झलकियां दिखाने वाला एक खूबसूरत वीडियो भी साझा किया है। जानिए इस मौके पर पत्नी ने एक्टर के लिए क्या कुछ लिखा है और वीडियो में क्या है खास।

विज्ञापन
Aditya Seal Celebrate His 37th Birthday, Wife Anushka Shared Some Glimpse OF Celebration With Heartfelt Note
आदित्य सील - फोटो : इंस्टाग्राम-@adityaseal

विस्तार

अभिनेता आदित्य सील 37 साल के हो गए हैं। उन्होंने कल अपना 37वां जन्मदिन अपनी पत्नी अनुष्का रंजन के साथ मनाया। अब आज अनुष्का ने पति आदित्य के जन्मदिन के सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और बताया कि कैसे उन्होंने आदित्य के खास दिन पर पिछले 72 घंटे उनके सेलिब्रेट किए हैं। वीडियो के साथ अनुष्का ने आदित्य के लिए एक लंबा सा खूबसूरत नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

पत्नी ने साझा किया वीडियो
अनुष्का रंजन ने आदित्य के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों ने साथ समय व्यतीत किया है और इस दौरान दोनों घूमने से लेकर डिनर और केक काटने तक एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो की शुरूआत में आदित्य पत्नी के साथ गाड़ी ड्राइव करते हुए दिखते हैं। इसके बाद कपल ने एक रेस्टोरेंट में साथ में खाने का आनंद उठाया और बाद में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते सड़कों पर घूमते दिखते हैं। वीडियो में दोस्तों के साथ आदित्य जन्मदिन मनाते और उन्हें केक खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में एक्टर को डांस करते भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anush 🦭 (@anushkaranjan)


 

यह खबर भी पढ़ें: कुछ इस तरह संडे एंजॉय कर रहीं भूमि पेडनेकर, तस्वीरें साझा कर दिखलाई झलक

अनुष्का ने लिखा खूबसूरत नोट
इस वीडियो के साथ अनुष्का रंजन ने एक प्यारा सा नोट भी अपने पति आदित्य के लिए लिखा है। अपने नोट में अनुष्का ने लिखा, “पिछले 72 घंटे अपने जीवन के प्यार का जश्न मनाते हुए बिताए। ये आदमी सुनिश्चित करता है कि मेरा हर सपना, मेरी हर ख्वाहिश पूरी हो। मैं बस यही चाहती हूं कि उसे आज और हमेशा के लिए पता चले कि मेरा जीवन तुम्हारे और तुम्हारे खूबसूरत दिल के बिना अधूरा है। पिछले सात सालों से तुम मेरे प्यार और सहारे का आधार रहे हो। अब मैं हमारे आने वाले सभी बेहतरीन सालों और यादों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। तुम जादू हो, तुम प्यार हो, तुम जीवन हो, तुम मेरे सबकुछ हो। मैं तुम्हें हमेशा बहुत-बहुत प्यार करती हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed