फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditya Rawal Interview Shares how his father and actor paresh rawal deals with lows in life on his birthday

EXCLUSIVE: घर पर किस तरह रहते हैं ‘हेरा फेरी’ के बाबू भैया? बेटे आदित्य ने सुनाए परेश रावल से जुड़े किस्से

Sun, 08 Jun 2025 02:37 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

Paresh Rawal Birthday: दिग्गज एक्टर परेश रावल के 70वें जन्मदिन के मौके पर बेटे आदित्य रावल ने उनके बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। पेशे से खुद एक एक्टर आदित्य ने बताया कि वो कैसे पापा का जन्मदिन मनाते हैं। 

विज्ञापन
Aditya Rawal Interview Shares how his father and actor paresh rawal deals with lows in life on his birthday
परेश रावल और आदित्य रावल - फोटो : इंस्टाग्राम- @aditya___rawal

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है, उससे पहले स्टेज पर भी काम किया है और राजनीति में भी अपना नाम बनाया है। लेकिन एक पिता के तौर पर उनका बेटा उन्हें कैसे देखता है।

विज्ञापन

भले ही पर्दे पर उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया हो लेकिन घर पर वो अपनी जिंदगी कैसे बिताते हैं। घर पर अपने बच्चों के साथ वो कैसे वक्त बिताते हैं। अमर उजाला डिजिटल के साथ उनके बेटे आदित्य रावल ने बातचीत की और बताया कि वो घर पर कैसे रहते हैं। 

विज्ञापन

‘दिल से मनाते हैं जन्मदिन’
पिता के बारे में बात करते हुए आदित्य रावल ने बताया, ‘पापा के बर्थडे को लेकर घर में कोई बड़ा रिवाज नहीं है। हम सब एक साथ होते हैं, मिलकर डिनर करते हैं और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। लेकिन एक बार हमने उन्हें सरप्राइज दिया था - ‘डे ऑफ बॉम्बे’ नाम के रेस्टोरेंट में ले गए थे, जो उनका फेवरेट सीफूड जॉइंट था। उन्हें नहीं पता था कि हम कहां जा रहे हैं और जब वहां पहुंचे, तो उनका चेहरा देखकर जो खुशी मिली, वो आज भी याद है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘विदेश में जब मनाया पापा का बर्थडे’
आदित्य ने बताया, ‘एक बार हम सब समर हॉलीडे में आयरलैंड में थे और वहीं पापा का बर्थडे भी था। पहली बार ऐसा हुआ था कि हम सभी बालिग हो गए थे और हम सबने साथ बैठकर एक फेवरिट ड्रिंक के साथ पापा का जन्मदिन मनाया। वो एक बहुत ही अलग तरह का पल था - परिवार के साथ, विदेश में, हंसी-मजाक और खुलकर बातें करते हुए बर्थडे सेलिब्रेट किया।

‘बचपन में हम हमेशा पापा के लिए कार्ड बनाते थे’
आदित्य ने आगे बात करते हुए बताया- ‘जब हम छोटे थे और पापा लंबे शूटिंग शेड्यूल पर रहते थे, तब हम उनके लिए खुद से कार्ड बनाते थे। पॉकेट मनी से कुछ छोटा-मोटा खरीदते थे और बर्थडे पर उन्हें देते थे। आज भी हर जन्मदिन पर हम सभी घरवाले उन्हें एक-एक किताब गिफ्ट करते हैं। किताब उनका सबसे पसंदीदा तोहफा होता है। पढ़ने का शौक शायद उन्हीं से हमें मिला है।’

मुश्किल वक्त से कैसे बाहर निकलते हैं परेश?
आदित्य रावल ने आगे बातचीत करते हुए बताया, ‘जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं जब पापा लो फील करते हैं, तो दो चीजें उन्हें सबसे ज्यादा संभालती हैं। एक तो उनका फिटनेस रूटीन। योगा हो या वेट ट्रेनिंग, हफ्ते में कम से कम पांच दिन वर्कआउट जरूर करते हैं। दूसरा, एक अच्छी सी फिल्म देखना। चाहे क्लासिक हो या कोई नई दिलचस्प फिल्म वो उन्हें एकदम फ्रेश कर देती है। यही दो चीजें हैं जो उन्हें फिर से एनर्जी से भर देती हैं।

‘वो कभी किसी की मदद का ढोल नहीं पीटते’
आदित्य ने बताया, ‘बहुत सारे लोग हैं जिन्हें पापा ने करियर और जिंदगी में मदद की है। अपने पुराने दोस्तों, कोलीग्स या किसी को आर्थिक मदद, किसी को काम दिलवाना, किसी की स्क्रिप्ट पढ़ना। वो हर किसी के लिए वक्त निकालते हैं। लेकिन वो कभी इन चीजों का प्रचार नहीं करते। उनका मानना है कि अगर किसी की मदद करो, तो उसका ढोल नहीं पीटना चाहिए।

Aditya Rawal Interview Shares how his father and actor paresh rawal deals with lows in life on his birthday
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम

‘घर में भी पापा का ह्यूमर ऑन रहता है’
उनकी ऑन-स्क्रीन कॉमिक टाइमिंग तो सबने देखी है, लेकिन घर में भी वो वैसे ही हैं। बात-बात में मजाक, चुटकी लेना, सबको हंसाना। कभी-कभी हम चिढ़ भी जाते हैं कि पापा, सीरियस बात कर रहे हैं लेकिन यही तो है - उनका ह्यूमर ही हमें एक-दूसरे के और पास लाता है।

‘एक-दूसरे का काम एनालाइज करते हैं’
आदित्य ने बताया कि कैसे उनके पापा उनके काम में मदद करते हैं। उन्होंने बात करते हुए कहा,  ‘अब चूंकि हम सब इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, तो हमारे घर में फिल्मों पर गहन चर्चा होती है। कभी-कभी मैं बोल देता हूं। पापा आपने ये फिल्म क्यों की? और कभी वो बोलते हैं - अरे, इस सीन में तू थोड़ा और कर सकता था। अब ये बातें दोस्त की तरह होती हैं और बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

Aditya Rawal Interview Shares how his father and actor paresh rawal deals with lows in life on his birthday
परेश रावल फैमिली - फोटो : फेसबुक- Timeless Classic Cinema

पापा परेश से मिली सलाह पर रिएक्शन 
आदित्य ने बताया, ‘पापा ने कभी ये नहीं कहा कि ऐसे एक्ट करो या वैसे करो। लेकिन उन्होंने हमें ये सिखाया है कि अपने शरीर और आवाज को एक्सप्लोर करो, अपने टूल्स को बढ़ाओ और अलग-अलग किरदार निभाने की तैयारी करते रहो। उन्होंने ये समझाया है कि एक्टर की आर्मरी हमेशा भरी रहनी चाहिए।’

ये खबर भी पढ़ें:Paresh Rawal Birthday: कभी डायलॉग भूल गए थे 'बाबू भैया', फिर विलेन से कॉमेडियन तक हर रोल में हुए हिट

परेश रावल के किरदारों पर बोले आदित्य 
आदित्य ने बताया, ‘वैसे तो मैंने कभी बाबूराव का गेटअप नहीं लिया, लेकिन उनके डायलॉग्स की मिमिक्री तो सब करते हैं। पापा का काम इतना आइकॉनिक है कि उनके डायलॉग्स हमारे घर के भी हिस्से बन गए हैं।’

फिल्म ‘हेरा फेरी’ पर भी आदित्य ने बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म हेरा-फेरी एक क्लासिक है। बाबूराव का किरदार सिर्फ एक रोल नहीं है, वो एक एहसास है। जैसे उनके फैंस को उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो और फिल्म पूरी तरह बने, वैसे ही मैं भी पूरे दिल से यही चाहता हूं।’

Aditya Rawal Interview Shares how his father and actor paresh rawal deals with lows in life on his birthday
आदित्य रावल - फोटो : इंस्टाग्राम- @ aditya___rawal

पापा की बायोपिक में खुद करना चाहते हैं काम 
अगर कभी उनकी बायोपिक बनी और उसमें उनके जवानी के दिनों की बात हो, तो शायद वो मैं खुद निभाऊंगा। लेकिन पापा की जिंदगी बहुत लंबी और दिलचस्प है। हर दौर में उनका अलग रूप रहा है- तो फिल्म बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन मैं हमेशा उन्हें ऑटोबायोग्राफी लिखने के लिए कहता रहता हूं।’

ये खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal Bday: सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई, 'हेरा फेरी 3' को लेकर यूजर्स ने की गुजारिश

‘पापा मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं’
आदित्य रावल ने आगे कहा, ‘अब तो हमारा रिश्ता दोस्ताना हो गया है। पापा मुझे समझते हैं, स्पेस देते हैं और मुझे अपनी रफ्तार से बढ़ने देते हैं। वो सख्त नहीं हैं बल्कि फ्लेक्सिबल हैं। वो सपोर्ट करते हैं, जज नहीं करते।’

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर विवाद
बता दें इन दिनों फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के खुद बाहर निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की टीम का कहना है कि इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है जबकि परेश रावल के वकील का कहना है कि एक्टर ने बहुत पहले ही फिल्म करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed