फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditya Chopra wanted to do action film with Shahrukh Khan after 30 years maker fulfilled promise with Pathaan

Shah Rukh Khan: आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को दी थी जुबान, पठान ने 30 साल बाद पूरा किया वादा

Sat, 04 Feb 2023 11:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Feb 2023 11:07 PM IST
सार

शाहरुख और आदित्य इतनी स्ट्रांग बॉन्डिंग है कि 30 साल पुराना वादा निभाने के लिए आदित्य ने फिल्म पर 250 करोड़ का दांव पर लगा दिया। इसके लिए शाहरुख ने आदित्य का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Aditya Chopra wanted to do action film with Shahrukh Khan after 30 years maker fulfilled promise with Pathaan
शाहरुख और आदित्य - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। ‘पठान’ की टीम फिल्म के सक्सेस को खूब एंजॉय करती नजर आ रही है। ‘पठान’ के मेकर आदित्य चोपड़ा से शाहरुख खान की पुरानी यारी है। दोनों के बीच इतनी स्ट्रांग बॉन्डिंग है कि 30 साल पुराना वादा निभाने के लिए आदित्य ने फिल्म पर 250 करोड़ का दांव पर लगा दिया। इसके लिए शाहरुख ने आदित्य का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

Aditya Chopra wanted to do action film with Shahrukh Khan after 30 years maker fulfilled promise with Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : social media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से पहले उनके साथ एक एक्शन फिल्म करने की बात कही थी। शाहरुख को यशराज फिल्म्स की तरफ से एक एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जब शाहरुख खान यहां पहुंचे तो उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की कहानी सुनाई गई थी। 

Mumtaz: मुमताज ने क्यों ठुकराया था शम्मी कपूर से शादी का ऑफर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Aditya Chopra wanted to do action film with Shahrukh Khan after 30 years maker fulfilled promise with Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख ने कहा, ‘आदित्य ने मुझे फोन किया और कहा मैं एक एक्शन फिल्म की कहानी सुनाने आ रहा हूं। मैं उस वक्त सच में एक एक्शन हीरो की भूमिका निभाना चाहता था क्योंकि कोई भी मुझे उस रोल में स्क्रीन पर नहीं ला रहा था। इसलिए एक एक्शन फिल्म करना मेरा सपना था, जहां मैंने सफेद बनियान पहनी हो, मेरी बॉडी खून से लथपथ हो और मैं एक लड़की के साथ हूं। उसके बाद आदित्य ने आकर मुझे महबूब स्टूडियो में फिल्म सुनाई, वह फिल्म थी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’।’

Selfiee: अक्षय कुमार संग जमकर थिरके सलमान खान, फैंस को याद आए पुराने दिन

विज्ञापन

Aditya Chopra wanted to do action film with Shahrukh Khan after 30 years maker fulfilled promise with Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि इसमें एक्शन कहां है, इसके बाद मैंने यश जी को फोन किया और उनसे पूछा कि आदि को क्या हो गया है।  मैंने कहा क्या यह एक एक्शन फिल्म है? इस पर यश जी का जवाब मिला, हम उसे आगे करेंगे, लेकिन इसके बाद हमने ‘दिल तो पागल है’ की। हालांकि, यह फिल्म भी बहुत अच्छी चली, लेकिन हमने कभी एक्शन नहीं किया।’ किंग खान ने आगे कहा, ‘एक दिन आदित्य आए, स्क्रिप्ट सुनाई और चले गए। मैं अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ बैठा था। मैंने उससे कहा आदि झूठ बोल रहा है। वह कोई एक्शन फिल्म नहीं बनाएंगे, लेकिन मैं रियल में उन्हें थैंक्स कहना चाहता हूं कि 30 साल बाद उन्होंने ‘पठान’ के साथ अपना वादा पूरा किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed