फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Raima Sen Mourns Father Bharat Deb Burmans Death pens emotional note on social media

Raima Sen: पिता के निधन से टूटीं बंगाली अभिनेत्री, बचपन की तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट

Fri, 22 Nov 2024 09:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 22 Nov 2024 09:03 PM IST
सार

बंगाली अभिनेत्री मुनमुन सेन के पति भरत के निधन के बाद उनकी दोनों बेटियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।
 

विज्ञापन
Actress Raima Sen Mourns Father Bharat Deb Burmans Death pens emotional note on social media
राइमा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @raimasen

विस्तार

बंगाली अभिनेत्री मुनमुन सेन के पति और राइमा और रिया सेन के पिता भारत देब बर्मन का कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 19 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद उनकी बेटी अभिनेत्री राइमा सेन ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर साझा की और शोक जताया।
विज्ञापन


 

Actress Raima Sen Mourns Father Bharat Deb Burmans Death pens emotional note on social media
राइमा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @raimasen
पिता के लिए लिखा भावनात्मक नोट
अभिनेत्री राइमा सेन ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखा और शोक व्यक्त किया। राइमा ने अपने दिवंगत पिता भारत के साथ बचपन की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "डैडी अभी कुछ भी नहीं लिख सकती। आप कितने महान पिता और पति रहे हैं, इसके लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। तब तक डैड आप जहांं भी रहें खुश रहें और हमेशा की तरह शानदार जीवन जिएं, हमेशा आपकी याद आएगी और आपसे प्यार करती हूं।" 

View this post on Instagram

A post shared by Raima Sen (@raimasen)



इंडस्ट्री में 33 साल पूरे करने पर अजय देवगन ने कहा शुक्रिया, पोस्ट में दिखे फूल और कांटे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Raima Sen Mourns Father Bharat Deb Burmans Death pens emotional note on social media
राइमा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @raimasen
रिया ने पिता को बताया किंग
वहीं, राइमा की बहन रिया सेन ने भी पिता को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर "डॉटर ऑफ ए किंग" पोस्ट  साझा किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं। 

View this post on Instagram

A post shared by RIYA SEN DEV (@riyasendv)



 
विज्ञापन

Actress Raima Sen Mourns Father Bharat Deb Burmans Death pens emotional note on social media
राइमा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @raimasen
सीएम ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, "फिल्म स्टार मुनमुन सेन के पति और खुद मेरे बहुत बड़े शुभचिंतक भरत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं। वह वाकई मेरे लिए बहुत प्यार करने वाले और स्नेही थे और मैं उनकी यादों को हमेशा संजोकर रखूंगी। वह मुझे सच में अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और उनका निधन मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। आज सुबह खबर मिलने के बाद मैं उनके बालीगंज स्थित आवास पर गई, जहां उनकी बेटी रिया मौजूद थीं। मुनमुन और राइमा दिल्ली से आ रहे हैं। मैंने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।" 

 

Actress Raima Sen Mourns Father Bharat Deb Burmans Death pens emotional note on social media
राइमा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @raimasen
राजघराने से ताल्लुक रखते थे भरत
रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत का जन्म त्रिपुरा के पूर्व राजघराने में हुआ था। उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं, उनकी बड़ी बहन जयपुर की महारानी गायत्री देवी थीं और उनकी दादी इंदिरा वडोदरा के महाराजा सेरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं। 
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मनोज वाजपेयी ने दी जरूरी सलाह, बोले-हम सबका मकसद एक है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed