फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Bhagyashri Borse join cast of Vijay Deverakonda's VD 12 movie revealed by a social media post

VD 12 Movie: विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

Thu, 25 Jul 2024 11:34 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बन रही विजय देवरकोंडा की नई फिल्म 'वीडी 12' की अभिनेत्री के बारे में खुलासा हो गया है। खुद अभिनेत्री की ही एक इंस्टाग्राम स्टोरी से इस राज से परदा उठा है।
 

विज्ञापन
Actress Bhagyashri Borse join cast of Vijay Deverakonda's VD 12 movie revealed by a social media post
वीडी 12 - फोटो : एक्स @TheDeverakonda

विस्तार

विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म 'वीडी 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 2025 में रिलीज होगी। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था कि कौन सी अभिनेत्री फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी, लेकिन अब इस राज से परदा उठ गया है, क्योंकि उस अभिनेत्री ने खुद ही इसकी जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

Actress Bhagyashri Borse join cast of Vijay Deverakonda's VD 12 movie revealed by a social media post
भाग्यश्री बोरसे - फोटो : इंस्टाग्राम @bhagyashriiborse

'वीडी 12' में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी और रवि तेजा की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Bhagyashri Borse join cast of Vijay Deverakonda's VD 12 movie revealed by a social media post
भाग्यश्री बोरसे - फोटो : इंस्टाग्राम @bhagyashriiborse

भाग्यश्री बोरसे के 'वीडी 12' से जुड़ने का खुलासा खुद उन्हीं की एक इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ है। उन्होंने हाल ही में, एक फोटो को अपनी स्टोरी में पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग होती हुई दिख रही है। भाग्यश्री ने इस फोटो के साथ लिखा- "हां अन्ना, मैं भी।" उन्होंने इस तस्वीर में कोलंबो की लोकेशन भी लिखी है।

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस पर फिर लगा स्क्रिप्टेड होने का ठप्पा, एपिसोड आने से पहले ही एविक्शन का खोला राज

विज्ञापन

Actress Bhagyashri Borse join cast of Vijay Deverakonda's VD 12 movie revealed by a social media post
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @TheDeverakonda

'वीडी 12' के निर्माताओं ने खुद ही इस बात की जानकारी दी थी कि फिलहाल श्रीलंका में फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में, फिल्म से विजय देवरकोंडा का लुक भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसके बाद निर्माताओं ने सभी से गुजारिश की थी कि इसे साझा न किया जाए और जानकारी देते हुए कहा था कि जल्द ही 'वीडी 12' का फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट और फॉर्च्यून फोर सिनेमा द्वारा किया जा रहा है।

Throwback Thursday: जब अजय देवगन ने एक आंख से कर डाली इस फिल्म की शूटिंग, जानिए दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed