{"_id":"67c93063898a82616e0463b6","slug":"actress-alia-bhatt-conscious-about-daughter-raha-for-screen-time-due-to-this-her-mom-ask-question-from-alia-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: ‘क्या मैं एक भयानक मां थी?..’ आलिया की बेटी राहा की इस आदत पर उनकी मां ने एक्ट्रेस से किया सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: ‘क्या मैं एक भयानक मां थी?..’ आलिया की बेटी राहा की इस आदत पर उनकी मां ने एक्ट्रेस से किया सवाल
Thu, 06 Mar 2025 10:52 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:52 AM IST
सार
हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को लेकर काफी सचेत नजर आ रही हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक और फैसला लिया, जिस कारण उनकी मां सोनी राजदान ने सवाल किया कि क्या वह एक भयानक मां थी? आखिर किस बात पर सोनी राजदान से पूछा ऐसा सवाल। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और सोनी राजदान
- फोटो : इंस्टाग्राम- @aliaabhatt
विस्तार
आलिया भट्ट और रणवीर कपूर अपनी बेटी राहा को लेकर काफी सचेत दिख रहे हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री आलिया ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी राहा की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। अब राहा को लेकर उन्होंने एक और फैसला लिया, जिसपर उनकी मां ने एक्ट्रेस से एक सवाल कर दिया है। इसमें उन्होंने स्क्रीन टाइम को लेकर कुछ बात कही है। आखिर क्या है पूरी बात।
विज्ञापन
मुझे टेलीविजन से बहुत लगाव था
हाल ही में आलिया भट्ट जय शेट्टी के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पसंद-नापसंद के बारे में बात की। बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बचपन से ही टेलीविजन देखना बहुत पसंद था। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने बेटी राहा के स्क्रीन टाइम को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि वह अपनी मां से इस बारे में बात करती हैं तो उनकी मां सोनी राजदान कहती हैं कि हे भगवान, क्या वह एक भयानक मां थी?, जो उन्हें टीवी देखने दिया, क्योंकि उस समय यह सामान्य बात थी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Seema Kapoor: पति ओम पुरी को याद करते ही छलक गए सीमा के आंसू, अन्नू कपूर ने माथे से लगाई बायोपिक
विज्ञापन
सपने देखना और उनमें खो जाना
अपनी मां द्वारा किए सवाल पर आलिया ने बताया कि वह कहती हैं कि ऐसा नहीं है। उस समय टेलीविजन एक नई चीज थी। एक्ट्रेस ने अपनी मां का धन्यवाद करते हुए कहा कि अच्छा हुआ उन्होंने टीवी के सामने आने से नहीं रोका, नहीं तो वह सपने देखना और उसे जीना ना सीख पाती।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Celebs: पुलिस केस में फंसे आयशा टाकिया के पति से लेकर हंसिका मोटवानी जैसे सेलिब्रिटीज, जानिए कारण
बेटी राहा आईपैड भी नहीं देखती
बातचीत के दौरान आलिया ने बेटी के स्क्रीन टाइम को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आईपैड भी नहीं देखती। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा के स्क्रीन टाइम का समय निर्धारित कर रखा है, जिसमें गाना कितनी देर सुनना है आदि चीजें शामिल हैं।
एक्ट्रेस ने सारी तस्वीरें हटाई
इससे पहले अभिनेत्री आलिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से बेटी राहा की सारी तस्वीरें हटा दी थी। इस फैसले की फैंस भी काफी सराहना कर रहे थे।