Adah Sharma: दर्शकों से मिल रहे प्यार से खुश हैं अदा, द केरल स्टोरी, सनफ्लावर 2 और बस्तर को लेकर जाहिर की खुशी
द केरल स्टोरी, सनफ्लावर 2 और बस्तर द नक्सल स्टोरी इन तीनों ही फिल्मों को ओटीटी पर दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। इस दौरान अदा ने अपने किरदारों को लेकर भी बात की। वे इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके हर किरदार को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।
विस्तार
अभिनेत्री अदा शर्मा हाल ही में फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में दिखाई दी थीं। फिल्म मे अदा के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी अदा के किरदार की खूब सराहना की है। 'बस्तर' से पहले अदा ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में भी अपने किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सनफ्लावर सीजन 2 में उनकी भूमिका को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओटीटी पर एक महीने में अपनी सफल 3 रिलीज 'द केरल स्टोरी', 'सनफ्लावर सीजन 2' और 'बस्तर' को लेकर बात की है।
नानी की साड़ी में नजर आईं अदा
'द केरल स्टोरी', 'सनफ्लावर सीजन 2' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' इन तीनों ही फिल्मों को ओटीटी पर दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। इस दौरान अदा ने अपने किरदारों को लेकर भी बात की। वे इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके हर किरदार को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। इस दौरान अदा अपनी नानी की साड़ी में नजर आईं, उन्होंने बताया कि जब वह बहुत छोटी थीं, ये साड़ी तब की है और इस साड़ी की कीमत महज 15 रुपये है। उन्होंने कहा कि उनकी नानी ने जब ये साड़ी खरीदी तब पंद्राह रुपये भी काफी हुआ करते थे।
Friday Releases: इस संकट के चलते ‘जेएनयू’ की रिलीज फिर टली, बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-गरिमा की इकलौती ‘दुकान’
अपने किरदारों पर क्या बोलीं अदा
अदा ने अपने किरदारों पर बात करते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि अलग-अलग करिदारों में ऑडियंस मुझे पसंद करती है। फिल्म '1920' के बाद लोगों ने कहा था कि अभी तुम वैसे ही रोल करोगी। 'द केरला स्टोरी' के बाद भी मुझे बहुत लोगों ने कहा कि नहीं अभी तुम केवल सीरियस किरदार ही करोगी और फिर मैंने सनफ्लावर की उसमें बहुत कॉमेडी है। इसके बाद बस्तर आई जो काफी सीरीयस है।'
किरदार के लिए लोगों को करती हैं ऑब्जर्व
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इंतजार करती हूं कि मुझे ऐसे किरदार मिलें जो अदा से अलग हों, जिनपर मैं मेहनत करूं।' इसके साथ उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को काफी ऑब्जर्व करती हूं, ताकि मैं अगर इस तरह का किरदार करूं, तो इससे कुछ ले सकूं। मैं अपने दिमाग में सब रिकॉर्ड करती हूं, इसके लिए दिमाग में एक फाइल रखती हूं। तो ऐसा कोई रोल होता है, तो उसी फाइल से मैं कुछ न कुछ लेती हूं। मैं इंसान जानवर सभी से कुछ न कुछ सीखती हूं।'
Larissa Bonesi: कौन हैं लैरिसा बोन्सी? शाहरुख खान के लाडने आर्यन के साथ जुड़ रहा है जिनका नाम