फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actors wishes sreeleela on her birthday including allu arjun samantha ruth prabhu

Sreeleela: अल्लू अर्जुन समेत इन सेलेब ने श्रीलीला को दी जन्मदिन की बधाई, एक्टर बोले- हैप्पी बर्थडे स्वीट गर्ल

Sat, 14 Jun 2025 05:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 14 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

Sreeleela Birthday: साउथ अभिनेत्री श्रीलीला को उन्हें उनकी खूबसूरती और अभिनय के लिए जाना जाता है। आज शनिवार को एक्ट्रेस का जन्मदिन है, जिस मौके पर सेलेब उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Actors wishes sreeleela on her birthday including allu arjun samantha ruth prabhu
श्रीलीला और अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2019 में अभिनेत्री श्रीलीला ने सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था, जो एक साउथ एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं। इस समय अभिनेत्री साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में छाई हुईं हैं। आज 14 जून को श्रीलीला अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर उन्हें मनोरंजन जगत के तमाम सेलेब बधाई संदेश दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने और किस तरीके से अभिनेत्री को दी बधाई। 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने स्वीट गर्ल को दी बधाई
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अभिनेत्री श्रीलीला को खास तरह से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जो 'पुष्पा 2' के सेट के दौरान की है। अभिनेता ने लिखा कि जन्मदिन की बधाई स्वीट गर्ल लीला, अगला साल शानदार हो। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा कि धन्यवाद सर। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने 'पुष्पा 2' में 'किसिक' गाने के तौर पर एक आइटम सॉन्ग किया था, जो काफी प्रसिद्ध हुआ था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Monalisa: डेब्यू सॉन्ग के लॉन्च इवेंट से महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- कहां गई मासूमियत?
विज्ञापन
विज्ञापन


सामंथा रुथ प्रभु ने दी बधाई
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी श्रीलीला को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने श्रीलीला की एक प्यारी सी तस्वीर लगाते हुए लिखा कि शानदार जन्मदिन की बधाई हो। इसके जवाब में बर्थडे गर्ल ने कहा कि धन्यवाद और ढेर सारा प्यार। 


एक नजर श्रीलीला के करियर पर
साल 2019 में उन्होंने 'किस' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने 2017 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इसके बाद वह साल 2021 में 'पेली संदडी' और 2022 में 'धमाका' में नजर आईं। साल 2024 में वह 'पुष्पा 2; द रूल' से काफी मशहूर हुईं। अब अभिनेत्री कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' में नजर आने वाली हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed