फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actors Rajinikanth and Dhanush receive bomb threats police launched probe

रजनीकांत और धनुष को मिली बम की धमकी; अभिनेताओं ने मदद लेने से किया इंकार; पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 28 Oct 2025 06:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 28 Oct 2025 06:16 PM IST
सार

Rajinikanth And Dhanush Gets Bomb Threat: एक अधिकारी ने बताया 'साइबर अपराध पुलिस उन ईमेल का पता लगा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।'

विज्ञापन
Actors Rajinikanth and Dhanush receive bomb threats police launched probe
रजनीकांत, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत और उनके दामाद धनुष को बम की धमकी मिली है। तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। बताया जाता है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अभिनेता रजनीकांत और धनुष के आवासों पर बम रखे जाने का दावा करने वाले ईमेल मिले हैं। तेयनाम्पेट पुलिस के अनुसार, रजनीकांत के घर पर बम की धमकी वाला पहला मेल 27 अक्तूबर को सुबह लगभग 8.30 बजे मिला।
विज्ञापन

रजनीकांत को दो बार मिली बम की धमकी
एक अधिकारी ने इस मामले में रजनीकांत से संपर्क के बारे में बताते हुए कहा, 'जब हमने संपर्क किया, तो हमें बताया गया कि उन्हें बम निरोधक दस्ते की सहायता की आवश्यकता नहीं है।' उसी दिन शाम 6.30 बजे दूसरा धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ और रजनीकांत की टीम ने फिर से सुरक्षा निरीक्षण से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनुष को मिला धमकी भरा मेल
अभिनेता धनुष को भी उसी दिन बम की धमकी वाला एक मेल मिला। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, 'उन्होंने भी हमारी सहायता से इनकार कर दिया।'
अधिकारी ने कहा, 'साइबर अपराध पुलिस उन ईमेल का पता लगा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।'
विज्ञापन

पहले भी मिली बम की धमकी
इससे पहले, अभिनेता से नेता बने विजय को भी इसी तरह की धमकी का सामना करना पड़ा था। उसके बाद अभिनेत्री त्रिशा और नयनतारा को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं।
हाल ही में तमिलनाडु में कई बम की धमकियां दी गई हैं। इससे पहले स्कूलों में बम की धमकी मिली जिससे यहां दहशत फैली। स्कूलों को खाली कराना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed