Rao Bahadur: पिक्चर अभी बाकी है! महेश बाबू की 'राव बहादुर' का दिलचस्प टीजर रिलीज; सत्यदेव के अंदाज ने जीता दिल
Rao Bahadur Teaser: आगामी फिल्म 'राव बहादुर' का टीजर जारी हो चुका है। इसमें सत्यदेव लीड रोल में हैं। इस फिल्म को महेश बाबू प्रस्तुत कर रहे हैं।
विस्तार
महेश बाबू की आगामी फिल्म 'राव बहादुर' चर्चा में हैं। वेंकटेश महा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सत्यदेव प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है और यह काफी दिलचस्प है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगा। वहीं, मेकर्स ने भी टीजर के साथ स्पष्ट लिखा है, 'यह सिर्फ टीजर है'।
महेश बाबू ने की टीम की तारीफ
महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'याद रखें..., यह सिर्फ एक टीजर है। 'राव बहादुर' के शानदार विजन को हकीकत में बदलने के लिए इस टीम पर सचमुच गर्व है। बता दें कि यह फिल्म 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Remember... This is JUST A TEASER.!!
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) June 12, 2026
Really proud of this team for bringing the extraordinary vision of #RaoBahadur to life….👏🏻👏🏻👏🏻
Coming to cinemas on July 3rd..@ActorSatyaDev @mahaisnotanoun @DeepaThomasss @GMBents @SrichakraasEnts @AplusSMovies @Mahayana_MP… pic.twitter.com/qTCCbv5v8r
बहादुर राजकुमार के रूप में जंचे सत्यदेव
'राव बहादुर' के शानदार फर्स्ट लुक से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया है। बहादुर राजकुमार के रोल में सत्यदेव दमदार अंदाज में हैं। इस एपिक साइकोलॉजिकल ड्रामा में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने हैरान किया है। टीजर के रूप में सामने आई फिल्म की यह झलक एक ऐसी दुनिया की तरफ इशारा करती है, जो तेलुगु सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
सत्यदेव को देखकर साफ है कि उन्होंने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। वहीं, फिल्म का ओवरऑल कैनवस बेहद खूबसूरत, भव्य और विजुअली शानदार लग रहा है। टीजर में देखाया गया है कि लीड किरदार पर एक भूत सवार है और यहां 'शक' ही सबसे बड़ा भूत (डेमन) है। यह बात फिल्म को मिस्टिकल रियलिज्म से जुड़े एक साइकोलॉजिकल ड्रामा के रूप में स्थापित करती है। पहली झलक लीक से हटकर है। वेंकटेश महा, राइटिंग, निर्देशन और एडिटिंग तीनों संभाल रहे हैं। सत्यदेव के अलावा फिल्म में विकास मुप्पला, दीपा थॉमस, बाला पराशर, आनंद भारती, प्रणय वाका और मास्टर किरण भी हैं।