Salman Khan: 'खूब बधाई ब्रदर'; शो 'अलायंस' में हिस्सा लेने पर सलमान खान ने छोटे भाई सोहेल को किया सपोर्ट
Salman Khan cheers Brother Sohail: सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर-फिल्ममेकर सोहेल खान ने 'अलायंस' में दमदार अंदाज में एंट्री ली है। इस मौके पर सलमान खान ने उन्हें सपोर्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और फिल्ममेकर सोहेल खान शो 'अलायंस' में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। बतौर प्रतिभागी सोहेल ने पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। उनके शो में आने पर बडे़ भाई सलमान खान ने चीयर किया है और शुभकामनाएं दी हैं।
सलमान खान ने क्या कहा?
सलमान खान ने छोटे भाई को रियलिटी शो में हिस्सा लेने पर सपोर्ट किया है। दबंग खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज में 'अलायंस' शो का प्रोमो साझा किया है। इसके साथ सोहेल खान को टैग करते हुए लिखा है, 'शुभकामनाएं भाई'।
सोहेल ने एंट्री के साथ दी चेतावनी!
सामने आए प्रोमो में सोहेल खान दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाकी प्रतिभागियों को भी साफ मैसेज दे दिया है कि वे उन्हें कोई हल्के में न ले। सोहेल कहते दिखे हैं, 'जिन लोगों को लगता है कि मैं सॉफ्ट हूं। अपने में रहता हूं तो मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना नहीं तो सोहेल खान जाग जाएगा। कोई टैग नहीं, कोई बोझ नहीं। जब आप यह शो देखेंगे, तो आपको असली सोहेल खान दिखेगा'।
क्या है 'अलायंस' में जाने का सोहेल का इरादा?
शो 'अलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। यहां कई सेलिब्रिटीज बतौर प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस शो में जाने से पहले सोहेल खान का इरादा साफ है कि वे यहां अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश करेंगे। सलमान खान के भाई वाली इमेज को वे बदल देना चाहते हैं।
बदलेंगे 'सलमान के भाई की छवि'
सोहेल खान बतौर डायरेक्टर और एक्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, बतौर अभिनेता उन्हें खास पहचान नहीं मिली। आज भी परिचय देते वक्त लोग उन्हें 'सलमान खान का भाई' कहते हैं। हाल ही में 'अलायंस' में जाने से पहले सोहेल ने मीडिया से बातचीत की और शो में अपनी योजना के बारे में बात की थी। साथ ही अपनी पहचान पर बात की। एचटी के मुताबिक, सोहेल का कहना है कि वे शो के जरिए अपनी सलमान के भाई वाली छवि बदलना चाहेंगे।