Rajeev Khandelwal: राजीव ने एक साल तक किया था इंतजार, मगर ठंडे बस्ते में चली गई थी भंसाली की 'चेनाब गांधी'
राजीव खंडेलवाल ने 'चेनाब गांधी' फिल्म के बंद होने को लेकर बातचीत की। इसका निर्माण संजय लीला भंसाली द्वारा किया जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों 'हीरामंडी' वेब सीरीज के चलते चर्चा में रहे निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली कई साल पहले एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे थे। फिल्म का नाम था 'चेनाब गांधी', लेकिन यह फिल्म पूरी ही नहीं हो पाई। अब इस फिल्म को लेकर अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने खुलकर बात की और अपने अनुभव को साझा किया।
'टेबल नंबर 21', 'शैतान' और 'आमिर' फिल्म में काम कर चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल 'चेनाब गांधी' का हिस्सा थे। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान राजीव ने खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें इस फिल्म के लिए एक साल तक इंतजार कराया था। इसका निर्देशन करने की जिम्मेदारी विभु पुरी के कंधों पर थी। राजीव ने बताया कि उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया था, लेकिन उन्हें अंधेरे में रखा गया।
'चेनाब गांधी' में राजीव खंडेलवाल के अलावा अमिताभ बच्चन और विद्या बालन भी अभिनय करने वाले थे। इसके लिए राजीव से यह भी कहा गया था कि वो कोई दूसरा प्रोजेक्ट न लें। राजीव इंतजार ही करते रह गए और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। राजीव ने कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के दौरान साफ-साफ बातचीत किए जाने की उम्मीद थी। अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें फिल्म बंद होने का दुख नहीं है।
Deepika Padukone: क्या प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका ने ठुकराई इंटरनेशनल सीरीज? ये है मां बनने के बाद की योजना
फिल्म किस वजह से अटकी रह गई इसके बारे में राजीव भी नहीं जानते हैं। उन्हें बस निर्देशक ने कह दिया था कि फिल्म नहीं बन रही और आप आगे बढ़ जाइए। राजीव ने अनुमान लगाते हुए कहा कि फिल्म बंद होने का कारण बजट या फिर कुछ और हो सकता है। राजीव इस फिल्म के लिए विद्या बालन के साथ पोस्टर की शूटिंग भी कर चुके थे।
Mukesh Rishi: सलमान के साथ बिताए गए क्षणों को मुकेश ऋषि ने किया याद, कहा- हम एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे थे