फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor producer vivek Vaswani said shah rukh khan is one woman man and he is devoted his life to gauri khan

Shah Rukh Khan: विवेक वासवानी ने बताई शाहरुख-प्रियंका के रिश्ते की सच्चाई, बोले - बदनाम करने की नाकाम कोशिश

Thu, 22 Feb 2024 05:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 22 Feb 2024 05:01 PM IST
सार

अभिनेता विवक वासवानी शाहरुख खान के करीबी दोस्तों में से एक हैं। दोनों ने बॉलीवुड में काफी समय साथ में बिताया है। पिछले दिनों विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'शाहरुख ने अगर किसी को प्यार किया है तो वे गौरी खान हैं।'

विज्ञापन
actor producer vivek Vaswani  said shah rukh khan is one woman man and he is devoted his life to gauri khan
शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में शाहरुख खान अपने अभिनय के अलावा एक अच्छे पति और बेहतरीन पिता के रूप में मशहूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इतना समय बिताने के बावजूद उनका नाम कभी किसी और अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। हाल ही में, शाहरुख के खास दोस्त और अभिनेता-निर्माता विवेक वासवानी ने उनके इस इमेज के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


 गौरी के लिए हैं समर्पित 
अभिनेता विवक वासवानी शाहरुख खान के करीबी दोस्तों में से एक हैं। दोनों ने बॉलीवुड में काफी समय साथ में बिताया है। पिछले दिनों विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'शाहरुख ने अगर किसी को प्यार किया है तो वे गौरी खान हैं। गौरी के अलावा उनकी जिंदगी में किसी और स्त्री के लिए कोई जगह नहीं है। वे गौरी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।'
विज्ञापन


टीवी से की करियर की शुरुआत, अब बॉलीवुड पर करती हैं राज
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग करते बदनाम करने की कोशिश 
विवेक अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए शाहरुख का नाम जब भी किसी से जुड़ा वह सिर्फ एक अफवाह भर था। इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे हैं जो उनकी सफलता से जलते हैं। वे ही शाहरुख को बदनाम करने के लिए उनका नाम कभी किसी अभिनेत्री तो कभी किसी निर्देशक के साथ जोड़ देते हैं।'

Indira Tiwari: अदा ने इंदिरा को बताया ‘बस्तर’ की रीयल हीरोइन, जर्मन पत्रिका की कवरगर्ल बन चुकी गंगूबाई की कमली

शाहरुख और गौरी को अफवाहों से नहीं पड़ता फर्क 
अतीत में एक बार प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहरुख खान से जोड़ा गया था। विवेक से जब पूछा गया कि वे इस पर क्या कहना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में विवेक कहते हैं, 'मैंने काफी समय शाहरुख के साथ बिताया है। शुरूआती दिनों में मैं और शाहरुख एक साथ ही रहते थे। मैं जानता हूं कि शाहरुख कभी भी किसी और महिला की तरफ आकर्षित नहीं हो सकते हैं। वे अपने स्कूल के दिनों से ही गौरी को प्यार करते हैं। किसी भी अफवाह से उन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed