फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Prakash Raj appears before ED in Hyderabad in online betting apps case

Prakash Raj: सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रकाश राज से ED ने की पूछताछ, एक्टर बोले- पूरा सहयोग करूंगा

Wed, 30 Jul 2025 12:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 30 Jul 2025 12:47 PM IST
सार

Prakash Raj Appears Before ED: सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता प्रकाश राज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए हैं। वह 29 आरोपियों में से एक हैं।

विज्ञापन
Actor Prakash Raj appears before ED in Hyderabad in online betting apps case
प्रकाश राज - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के जाने माने अभिनेता प्रकाश राज ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के कथित अवैध प्रचार के सिलसिले में 30 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। हैदराबाद में साइबराबाद पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किए गए मामले में 29 हस्तियों में उनका नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद एक्टर प्रकाश ई़डी दफ्तर से बाहर निकले और मीडिया से कहा 'यह सट्टेबाजी ऐप के धन शोधन का मामला था। यह कुछ ऐसा था जो मैंने 2016 में किया था। नैतिक आधार पर, मैंने इसे आगे नहीं बढ़ाया। मैंने उन्हें जानकारी दी कि मुझे कोई पैसा नहीं मिला। मैं इससे पैसा नहीं कमाना चाहता था। उन्होंने जानकारी ले ली है और जांच पूरी कर ली है। अधिकारी अपना काम कर रहे हैं, और एक नागरिक होने के नाते, मुझे सहयोग करना चाहिए। मैंने उनके सवालों के जवाब दिए हैं। इसमें कोई पक्षपात या राजनीतिक प्रेरणा नहीं है।'
विज्ञापन

 

2016 का है मामला
एफआईआर में कई अभिनेताओं और प्रभावशाली लोगों पर ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। प्रकाश राज कथित तौर पर 'जंगली रमी' नाम के एक गेमिंग ऐप से जुड़े थे, जिसका उन्होंने 2016 में प्रचार किया था। हालांकि, अभिनेता ने स्पष्ट किया है कि 2017 में यह एहसास होने के बाद कि यह गलत था, उन्होंने इस विज्ञापन से हाथ खींच लिया। इसके बाद से उन्होंने किसी भी गेमिंग ऐप का प्रचार नहीं किया है।

केस से जुड़े हैं कई कलाकार के नाम
ईडी मशहूर हस्तियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रहा है। तलब किए गए लोगों में अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और टेलीविजन एंकर श्रीमुखी शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की पत्नी को 2018 से परेशान कर रही थी यह महिला, फोटो शेयर कर किया बेनकाब

Actor Prakash Raj appears before ED in Hyderabad in online betting apps case
प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम @joinprakashraj
ईडी ने दूसरी हस्तियों को भी बुलाया
इस मामले में अभिनेता राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया था। उन्होंने व्यस्त होने का हवाला देते हुए और समय मांगा है। एजेंसी ने उन्हें 13 अगस्त को पेश होने को कहा है। मंचू लक्ष्मी को भी 13 अगस्त को पेश होना है। विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त को बुलाया गया है।
यह जांच कई कानूनों के तहत दर्ज आरोपों के बाद हो रही है। ये मामले धोखाधड़ी गतिविधि और ऑनलाइन धोखे से संबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed