रवि किशन ने गोरखपुर को बताया स्पेन; सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी; नेटिजंस बोले- 'ऐसे अपनी बेज्जती कौन कराता है'?
Ravi Kishan Viral Video: अभिनेता और भाजपा सांसद हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की तुलना स्पेन से करते दिखे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित अभिनेता रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक संबोधन में गोरखपुर को स्पेन बता दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर उन्हें स्पेन लगता है और जिन्हें नहीं लगता वे 'अंधे' हैं। रवि किशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नेटिजंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।
रवि किशन ने क्या कहा?
रवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम में वे भाषण देते दिख रहे हैं, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित दिखे। रवि किशन इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर की तारीफ करते हैं। वे कहते हैं, 'हम गोरखपुर पर गर्व करते हैं। हमको लगता है यह स्पेन। हमें यह अद्भुत जगह लगती है। हमें यह स्मार्ट सिटी लगती है'।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हंस पड़े
रवि किशन ने आगे कहा, 'हमें इसलिए लगता है, क्योंकि हमने सब जगह देख ली हैं। मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम आंख के अंधे हो तो हम क्या करें'? रवि किशन की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हंसी नहीं रोक पाए।
इसके बाद रवि किशन ने भारत माता की जय का नारा लगाया और फिर हर हर महादेव का जयकारा लगाकर मंच से विदा ली।
नेटिजंस ने साधा रवि किशन पर निशाना
रवि किशन ने यह बात कल्याण मंडपम उद्घाटन के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कही। मगर, गोरखपुर को स्पने बताने पर अब वे ट्रोल किए जा रहे हैं। नेटिजंस लिख रहे हैं, 'बाबा (मुख्यमंत्री आदित्यनाथ) भी समझ गए।' एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसे अपनी बेज्जती कौन कराता है'? एक यूजर ने लिखा, 'कभी एक्टर्स को अपना नेता मत बनाओ। ये सिर्फ नौटकीं कर सकते हैं, काम नहीं'।