फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor and BJP MP Manoj Tiwari mumbai house theft former employee arrested

Manoj Tiwari: मुंबई में मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी ने उड़ाई लाखों की नकदी, पुलिस ने दबोचा

Sun, 18 Jan 2026 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Jan 2026 01:30 PM IST
सार

Manoj Tiwari: लोकप्रिय अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी की घटना को अंजाम पहुंचाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
actor and BJP MP Manoj Tiwari mumbai house theft former employee arrested
मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@manojtiwari.mp

विस्तार

अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हो गई है। डुप्लीकेट चाबियों की मदद से चोर ने लाखों की नकदी साफ कर दी। इस मामले में जब छानबीन की गई तो मालूम चला कि इस घटना को मनोज तिवारी के एक पूर्व कर्मचारी ने अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

किसने दिया चोरी की घटना को अंजाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर-सिंगर व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में करीब 5.40 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में घटी। आरोप है कि चोरी की घटना को अभिनेता के ही एक पूर्व कर्मचारी ने अंजाम दिया। मनोज दिवारी के मैनेजर ने इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार में घटना को दिया गया अंजाम
चोरी की घटना को दो बार में अंजाम दिया गया। दरअसल, मनोज तिवारी के घर से बीते वर्ष जून में भी चोरी हुई थी। तब चोर ने करीब 4.40 लाख रुपये साफ किए थे। मगर, तब चोर का पता नहीं चल पाया था। बीते 15 जनवरी 2026 को एक बार फिर इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक लाख रुपये चोरी किए गए। चोर ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज तिवारी के साथ करीब 20 वर्ष से काम कर रहे उनके मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

आरोपी ने कुबूल किया जुर्म
आरोपी शख्स मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है, जिसे दो साल पहले निकाल दिया गया था। चोर का पता घर में गुप्त रूप से लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर किया गया। दरअसल, बिना ताला तोड़े बार-बार चोरी होने पर मैनेजर को शक हुआ, जिसके बाद गुप्त रूप से लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें पूर्व कर्मचारी को घर में दाखिल होते देखा गया। उसके पास, घर, बेडरूम व अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिसकी मदद से कैश निकाला। आरोपी को कैमरा फुटेज में चोरी करते देखा गया है। पुलिस के सामने उसने जुर्म कुबूल किया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed