फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Kapoor remembers Sushant Singh Rajput on his 5th death anniversary

SSR: 'तुम्हारे निधन से स्तब्ध था... हमेशा सबसे बड़ा फैन रहूंगा', सुशांत की पुण्यतिथि पर डायरेक्टर ने किया याद

Sat, 14 Jun 2025 05:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की आज पांचवी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। निर्देशक अभिषेक कपूर ने उन्हें याद किया है।

विज्ञापन
Abhishek Kapoor remembers Sushant Singh Rajput on his 5th death anniversary
सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन को पांच साल बीत चुके हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में आ गए थे। दिवंगत अभिनेता को उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए निर्देशक अभिषेक कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'काई पो छे!' और 'केदारनाथ' में काम किया था। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा और कहा कि उनके बारे में सोचे बिना एक दिन भी नहीं बीतता।

विज्ञापन


विज्ञापन

हर दिन याद करते हैं अभिषेक कपूर
शनिवार को अभिषेक कपूर ने एक्स पर लिखा 'आज 5 साल हो गए जब मुझे तुम्हारे निधन का संदेश मिला। मैं इस खबर से स्तब्ध था। इसके बाद मेरी याद में वह सारे पल और तुम्हारे साथ गुजारे गए पल याद आए। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मैं तुम्हारे बारे में न सोचूं। हमेशा तुम्हारा सबसे बड़ा फैन रहूंगा भाई। हम आपको नहीं भूलेंगे सुशांत सिंह राजपूत।' 
अभिषेक कपूर ने 'केदारनाथ' के सेट से सुशांत की एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें अभिनेता अपनी पीठ पर टोकरी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: पुण्यतिथि पर सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, बोलीं- 'इंसाफ की राह लंबी हो...'

विज्ञापन

Abhishek Kapoor remembers Sushant Singh Rajput on his 5th death anniversary
सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' से की थी बॉलीवुड करियर की शुरुआत - फोटो : इंस्टाग्राम@sushantsinghrajput

दो फिल्मों में साथ में किया काम
अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ दो फिल्मों में काम किया। इन दोनों फिल्मों में सुशांत ने बेहतरीन अदाकारी की। सुशांत ने पहले 'काई पो छे!' (2013) में काम किया। यह सुशांत सिंह की पहली फिल्म थी। इस फिल्म से वह हिंदी सिनेमा में स्थापित हो गए। अभिषेक कपूर ने सुशांत के साथ 'केदारनाथ' (2018) में फिर से काम किया। फिल्म में सुशांत ने मंसूर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में केदारनाथ में आई बाढ़ की कहानी और इसी दौरान एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सारा अली खान भी थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)


विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा और बहन श्वेता ने किया याद
सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बहन ने उन्हें याद किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सुशांत की मौत सिर्फ एक व्यक्ति की हार नहीं थी बल्कि यह एक राष्ट्रीय क्षति थी। उन्होंने बताया कि सुशांत की जिंदगी में जो जज्बा और जोश था, वह उन्हें अपनी शुरुआती जिंदगी की याद दिलाता था। 
सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा उनका भाई सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच था- एक ऐसा इंसान जो जीवन, ज्ञान और प्यार में यकीन करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed