फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan looked annoyed after a paparazzi chased him in to parking lot at the Mumbai airport

Abhishek Bachchan: पैपराजी पर फूटा अभिषेक बच्चन का गुस्सा, हाथ जोड़कर बोले- 'बस भैया हो गया अब'

Tue, 22 Oct 2024 10:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Oct 2024 10:01 AM IST
सार

अभिषेक बच्चन को प्रोड्यूसर बंटी वालिया के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते देखा गया। इस दौरान एक पैपराजी पार्किंग तक उनका पीछा करने लगा, जिस पर अभिनेता ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan looked annoyed after a paparazzi chased him in to parking lot at the Mumbai airport
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्मी हस्तियां कहीं मिल जाएं, पैपराजी कैमरा लेकर उनकी तस्वीरें और वीडियो उतारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कई बार इसके लिए उन्हें सितारों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। कुछ सितारों को पसंद नहीं कि पैपराजी उनका पीछा करें। हाल ही में ऐसा ही अभिषेक बच्चन के साथ हुआ। वे अपने दोस्त और फिल्म निर्माता बंटी वालिया के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। इस दौरान पैपराजी उनका पीछा करने लगे तो अभिषेक बच्चन अपसेट हो गए।

विज्ञापन

हाथ जोड़कर बोले- 'बस भैया'
अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे और बंटी वालिया एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। इसी दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। पहले अभिषेक बच्चन ने नजरअंदाज किया। फिर कुछ पैपराजी पार्किंग तक अभिनेता के पीछे-पीछे चल पड़े। इस पर अभिषेक बच्चन ने हाथ जोड़ते हुए कहा, 'बस भैया, हो गया'। इस दौरान एक्टर कुछ अपसेट नजर आए।
Alexander Rodnyansky: ऑस्कर निर्माता अलेक्जेंडर रोडनियांस्की को रूसी अदालत ने सुनाई सजा? हुई साढ़े आठ साल जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे पर दिखी नाराजगी
एयरपोर्ट से निकलते हुए अभिषेक बच्चन ने पैपराजी को न ही कोई पोज दिया और न ही रुककर उनसे मिले। पीछा किए जाने पर वे नाराज हो गए। अभिषेक बच्चन के आपत्ति जताने पर पैपराजी ने 'यस सर, यस सर' कहते हुए कैमरा बंद किया।
Mahira Khan: कौन था रईस के लिए एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम सुझाने वाला शख्स, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

'हाउसफुल 5' में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म 'हाउसफुल 5' है। बीते दिनों उन्होंने लंदन में फिल्म की शूटिंग की। इसमें में उनके साथ अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंके पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे। 'हाउसफुल 5' जून 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed