फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhijeet Sawant Reunites With Indian Idol Legends Return After 20 Years amit sana Himesh Reshammiya

इंडियन आइडल: जिस शो ने बनाया स्टार 20 साल बाद उसी मंच पर लौटे अभिजीत सावंत, अमित सना और हिमेश ने कही ये बात

Tue, 13 Oct 2026 09:35 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 09:35 AM IST
सार

Abhijeet Sawant On Indian Idol Legends Return: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें एक बार फिर पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत और रनर-अप रहे अमित सना नजर आएंगे।

विज्ञापन
Abhijeet Sawant Reunites With Indian Idol Legends Return After 20 Years amit sana Himesh Reshammiya
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेलीविजन के म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत करीब दो दशक बाद एक बार फिर उसी मंच पर लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हुई थी। साल 2005 में 'इंडियन आइडल' का पहला सीजन जीतकर अभिजीत ने देशभर में पहचान बनाई थी। अब वह सोनी टीवी के नए शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Abhijeet Sawant Reunites With Indian Idol Legends Return After 20 Years amit sana Himesh Reshammiya
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अमित सना?
अभिजीत सावंत की वापसी से शो के सेट पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनके साथ पहले सीजन में फाइनल तक पहुंचे और रनर-अप रहे अमित सना ने भी उनकी तारीफ की। अमित ने कहा कि इंडियन आइडल की पहचान बनाने में अभिजीत का बड़ा योगदान रहा है।

अमित के मुताबिक, अभिजीत के बिना इंडियन आइडल की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अभिजीत के पहले एल्बम के मशहूर गाने 'मोहब्बतें लुटाऊंगा' को भी याद किया, जो आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Abhijeet Sawant Reunites With Indian Idol Legends Return After 20 Years amit sana Himesh Reshammiya
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
हिमेश रेशमिया ने कह दी ये बात
शो के जज हिमेश रेशमिया ने भी अभिजीत की वापसी का खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने म्यूजिकल एंट्री के साथ कहा कि अभिजीत की वापसी से यह शो ब्लॉकबस्टर बनेगा। हिमेश ने आगे कहा कि अभिजीत ने इंडियन आइडल के प्रति अपना कर्ज चुका दिया है और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

Abhijeet Sawant Reunites With Indian Idol Legends Return After 20 Years amit sana Himesh Reshammiya
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत सावंत ने जाहिर की खुशी
शो में वापसी को लेकर अभिजीत ने कहा कि इस मंच पर दोबारा आना उनके लिए एक खास पल है। सिंगर ने याद किया कि 20 साल पहले जब वह पहली बार इस मंच पर आए थे, तब उनके मन में घबराहट और उम्मीद दोनों थीं।

अभिजीत ने आगे कहा कि इंडियन आइडल जीतने से उन्हें पहचान मिली, लेकिन आज भी दर्शकों के साथ 20 साल के रिश्ते को बनाए रखना सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने इस मंच को अपना असली घर बताया।

Abhijeet Sawant Reunites With Indian Idol Legends Return After 20 Years amit sana Himesh Reshammiya
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत ने गाए कौन-कौन से गाने?
  • इंडियन आइडल जीतने के बाद अभिजीत ने पहला सोलो एल्बम 'आप का अभिजीत' रिलीज किया था।
  • इस एल्बम का गाना 'मोहब्बतें लुटाऊंगा' जबरदस्त हिट हुआ।
  • इस गाने ने अभिजीत को रियलिटी शो के विजेता से एक सिंगर के रूप में पहचान दिलाई।
  • इसके बाद अभिजीत ने 'जुनून' जैसे गानों से अपनी पहचान को आगे बढ़ाया।
  • उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए, जिनमें 'आशिक बनाया आपने' का 'मर जावां मिट जावां' और 'ये पल' जैसे गाने शामिल हैं।

कब आएगा इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न?
फ्रीमैंटल के प्रोडक्शन में बन रहे 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' का प्रीमियर 17 अक्तूबर को होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed