Aamir Khan: आमिर खान ने डेढ़ महीने में सीखा था 'धूम 3' का ये डांस, बच्चों के साथ की थी मेहनत
Aamir Khan Tap Dance: आमिर खान ने 'धूम थ्री' फिल्म में कुछ खास किया था। वह इस खास चीज को सीखने के लिए ऑस्ट्रेलिया तक गए थे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
आमिर खान ने हाल ही में बताया है कि फिल्म में टाइटल गाने पर डांस करना था। सब लोग सोच रहे थे कि इस पर किस तरह का डांस होगा। तो मैंने आदि (आदित्य चोपड़ा) को बोला कि इस पर टैप डांस करेंगे। इस पर आदि ने कहा कि कैसे करेंगे। इस पर आमिर ने कहा कि मैं इसको सीखूंगा। आमिर के मुताबिक वह जो टैप डांसिग सोच रहे थे वह असली वाला टैप डांसिग था। लेकिन आदि नया टैप डांस के बारे में सोच रहे थे जिससे एक तरह का म्यूजिक निकलता है।
Ranbir Kapoor-Yash: पर्दे के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर रणबीर से भिड़ेंगे यश, जानें क्या है पूरा मामला?
आमिर खान ने बताया कि टैप डांस के लिए दुनिया के सबसे अच्छे टैप डांसर से संपर्क किया गया। उनसे कहा गया कि आप कोरियोग्राफ भी कीजिए और एक्टर को सिखाइए। इस डांस के बेसिक को सीखने के लिए 2 से 3 तीन साल लगते हैं लेकिन मैंने इसे डेढ़ महीने में सीखा। इसे सीखने के लिए मैं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी गया। वहां छोटे-छोटे बच्चों के साथ डांस सीखा। आमिर के मुताबिक फिल्म में टैप डांस धीमा होना था लेकिन ये तेज हो गया।
Aamir Khan: आमिर के लिए मुश्किल था वो दौर, दिन में पी जाया करते थे पूरी बोतल शराब, जानें क्या है मामला?
आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी नई पार्टनर गौरी स्प्रैट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी से अपने रिश्ते की बता कबूली थी। आमिर खान ने सबसे पहले रीना दत्ता से साल 1986 में शादी की थी। वह 16 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनों से दो बच्चे हैं, जुनैद और आयरा खान। आमिर और रीना का साल 2002 में तलाक हो गया था। आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। 2021 में अलग होने से पहले दोनों 16 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनों से एक बेटा आजाद है।