फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A woman forcefully enters in aditya roy kapoor house and actors registered FIR against her

Aditya Roy Kapur: सैफ-सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर पर हमले की साजिश? घर में जबरन घुसी महिला, FIR दर्ज

Tue, 27 May 2025 12:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 27 May 2025 12:49 PM IST
सार

Aditya Roy Kapur: हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के कपूर के घर में किसी अज्ञात महिला ने प्रवेश किया। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
A woman forcefully enters in aditya roy kapoor house and actors registered FIR against her
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभी कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के आवास पर कुछ अनजान लोगों ने प्रवेश करने की कोशिश की थी, जिससे सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। अब ऐसा ही कुछ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ हुआ है, जिसमें एक अज्ञात महिला ने उनके घर में घुसना चाहा। हालांकि, इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में। 

विज्ञापन


कब हुई यह घटना?
पीटीआई के हवाले से अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के मुंबई में बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर यह घटना की जानकारी सामने आई है। अभिनेता की नौकरानी द्वारा कथित रूप से इसकी शिकायत खार पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार 26 मई को अभिनेता शूटिंग के लिए बाहर गए थे और उनकी नौकरानी घर पर अकेली थीं। उस दिन शाम करीब 6 बजे दरवाजे की घंटी बजी। जवाब देने पर नौकरानी ने पाया कि दरवाजे पर एक महिला खड़ी थी। महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है। जब नौकरानी ने पुष्टि की, तो महिला ने कहा कि वह अभिनेता को उपहार देना चाहती है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Thudarum OTT Release: मोहनलाल की ‘थुडारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, अब इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई की महिला के रूप में हुई पहचान
इसके बाद शिकायत में बताया गया कि वह महिला घर से ना जाने की जिद कर रही थी। वहीं अभिनेता रॉय से फोन पर पूछने से उन्होंने बताया कि वह उस महिला को नहीं जानते। इस कारण सिक्योरिटी और खार पुलिस को जानकारी दी गई। उस महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दिकी बताया, जो 47 वर्ष की है और दुबई की रहने वाली है। जब उससे अभिनेता के घर में आने के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। महिला के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है। 

इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
आदित्य रॉय कपूर से पहले भी फिल्मी सितारों पर इसी तरीके से अवैध तरीके से घर में प्रवेश कर, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने की कोशिश की जा चुकी है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान पर भी कुछ महीनों पहले हमला करने की कोशिश की गई थी, जिसमें वो घायल भी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed