फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   71st National Film Award Winner Vikrant Massey Won His First Best Actor National Award For 12th Fail

Vikrant Massey: टीवी से फिल्मों में साइड हीरो तक, अब जीता बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

Fri, 01 Aug 2025 08:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 01 Aug 2025 08:48 PM IST
सार

Vikrant Massey Won First National Award: बतौर साइड हीरो फिल्मों में अपना करियर शुरू करने वाले विक्रांत मैसी ने अब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
71st National Film Award Winner Vikrant Massey Won His First Best Actor National Award For 12th Fail
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। इसमें अभिनेता विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। टीवी की दुनिया से फिल्मों में एंट्री करने वाले विक्रांत ने बेहद कम समय में ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब विक्रांत ने अपने छोटे से करियर में ही नेशनल अवॉर्ड भी हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है ‘12वीं फेल’
विक्रांत को अपना पहला नेशन अवॉर्ड 2023 में आई फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए मिला है। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस ऑफिसर श्रद्धा जोशी के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ मेधा शंकर और अनंत वी जोशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन

टीवी से की एक्टिंग की शुरुआत, ‘लुटेरा’ में पहली बार बड़े पर्दे पर आए नजर
विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आए टीवी सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ से की थी। इसके बाद विक्रांत ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। विक्रांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में आई रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ से की थी। इस फिल्म में विक्रांत साइड रोल में नजर आए थे। इसके बाद विक्रांत ने कई फिल्मों में साइड रोल किए हैं। ‘दिल धड़कने दो’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का’ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः 71st National Film Award: शाहरुख-विक्रांत को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रानी; देखें पूरी लिस्ट

मिर्जापुर से मिली पहचान, ‘12वीं’ फेल ने बनाया स्टार
विक्रांत ने अपने करियर में ‘छपाक’, ‘ए डेथ इन द गंज’, ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘14 फेरे’ जैसी कई फिल्में की हैं। उन्हें पहचान वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली। इसके बाद 12वीं फेल ने विक्रांत को स्टार बना दिया। फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। विक्रांत आखिरी बार ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed