फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   69th Filmfare Awards South telugu 2024 winners list dasara actor Nani Keerthy Suresh made won best actor award

Filmfare Awards South: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) में 'दशहरा' की धूम, नानी-कीर्ति सुरेश ने मनवाया लोहा

Sun, 04 Aug 2024 11:09 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ (तेलुगु) 2024 में नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'दशहरा' का जलवा देखने को मिलना। इसके अलावा 'बेबी' ने भी कई श्रेणियों में खिताब जीता।
 

विज्ञापन
69th Filmfare Awards South telugu 2024 winners list dasara actor Nani Keerthy Suresh made won best actor award
नानी और कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani/@keerthysureshofficial

विस्तार

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 के विजेताओं का एलान हो गया है। शनिवार को हैदराबाद स्थित जेआरसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुए पुरस्कार समारोह में कई श्रेणियों में अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा की गई। इस दौरान कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रही। आइए आपको बताते हैं कि तेलुगु सिनेमा में किस श्रेणी में किसने पुरस्कार जीता।

विज्ञापन

69th Filmfare Awards South telugu 2024 winners list dasara actor Nani Keerthy Suresh made won best actor award
वेणु येल्डांडी - फोटो : इंस्टाग्राम @venuyeldandi9

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'बालागम' को मिला, जिसका निर्देशन वेणु येल्डांडी ने किया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी वेणु को ही मिला है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड 'बेबी' ने जीता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए श्रीकांत ओडेला (दशहरा) और शौर्युव (हाय नन्ना) को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

69th Filmfare Awards South telugu 2024 winners list dasara actor Nani Keerthy Suresh made won best actor award
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

नानी को 'दशहरा' के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला और कीर्ति सुरेश ने मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता। उन्हें भी 'दशहरा' के लिए ही यह अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) की श्रेणी में प्रकाश राज ने 'रंगा मार्थांडा' के लिए और नवीन पॉलीशेट्टी ने 'मिस शेट्टी, मिस्टर पॉलीशेट्टी' फिल्म में अपने अभिनय के लिए पुरस्कार जीता।

Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद पहली बार अरमान के साथ दिखीं पायल, लोग बोले- ये तो तलाक लेने वाली थी

विज्ञापन

69th Filmfare Awards South telugu 2024 winners list dasara actor Nani Keerthy Suresh made won best actor award
वैष्णवी चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @vaishnavi_chaitanya_

अन्य श्रेणियों के विजेता इस प्रकार है-

-सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): वैष्णवी चैतन्य (बेबी)

-सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): ब्रह्मानंदम (रंगा मार्थांडा) और रवि तेजा (वाल्टेयर वीरय्या)

-सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): रूपा लक्ष्मी (बालागम)

-सर्वश्रेष्ठ छायांकन: सत्यन सूर्यन (दशहरा)

-सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षित (धूम धाम ढोस्थान - दशहरा)

-सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कोल्ला अविनाश (दशहरा)

-सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): श्रीराम चंद्रा (ओ रेंदु प्रेमा मेघालीला - बेबी)

-सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): श्वेता मोहन (मस्तारू मस्तारू - सर)

-सर्वश्रेष्ठ डेब्यू  (पुरुष) : संगीत शोभन (मैड)

-सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम: बेबी (विजय बुल्गानिन)

-सर्वश्रेष्ठ गीत: अनंत श्रीराम (ओ रेंदु प्रेमा मेघालीला - बेबी)

Murari Re-Release: 23 साल बाद फिर से रिलीज हो रही 'मुरारी' ने बनाया रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग में कमाए इतने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed