Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   29th edition of Kolkata International Film Festival will start from 5 December read details here

KIFF: कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 29वां संस्करण पांच से होगा शुरू, 12 तक चलेगा

Sat, 02 Dec 2023 10:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Dec 2023 10:29 PM IST
सार

केआईएफएफ रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोगों के भाग लेंगे।

विज्ञापन
29th edition of Kolkata International Film Festival will start from 5 December read details here
केआईएफएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्मोत्सव (केआईएफएफ) का 29वां संस्करण पांच दिसंबर से शुरू होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच को नेताजी इंडोर स्टेडियम में शाम चार बजे करेंगी। उद्घाटन समारोह में अभिनेता सलमान खान, कमल हसन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरभ गांगुली के अलावा कई अन्य सितारे मौजूद रहने की उम्मीद है। कोलकाता में 23 जगह पर केआईएफएफ की सिनेमा दिखाई जाएंगी। यह जानकारी बिजली मंत्री व केआईएफएफ के मुख्य सलाहकार अरूप विश्वास ने दी।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान', 'जवान' और अब 'डंकी' में बंदूक थामकर खुश हैं किंग खान, बोले- मुझे ये पसंद है

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि केआईएफएफ रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोगों के भाग लेंगे।केआईएफएफ कमेटी के सदस्य व पर्यटक मंत्री इंद्रनील सेन ने कहा, 29वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में कुल 39 देशों की 219 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा, पुरस्कृत फिल्में, शॉट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन

फेस्टिक्ल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और गीत की परिकल्पना सीएम ममता बनर्जी ने की है। वहीं गीत को कंपोज इंद्रजीत दासगुप्ता ने किया है। फिल्म कमेटी के चेयरमैन व फिल्म निर्देशक गौतम घोष जे कहा कि इस बार फेस्टिवल में नए फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गई हैं। फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा। स्पेन की छह और ऑस्ट्रेलिया की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी।
Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed