फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   12th fail wins best film award in toulouse film festival 2024 vidhu vinod chopra film starring vikrant massey

12th Fail: '12वीं फेल' के खाते में एक और उपलब्धि, टूलूज फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

Tue, 23 Apr 2024 08:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 23 Apr 2024 08:49 AM IST
सार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' ने अब एक और खिताब अपने नाम किया। फिल्म ने टूलूज फिल्म फेस्टिवल 2024 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।

विज्ञापन
12th fail wins best film award in toulouse film festival 2024 vidhu vinod chopra film starring vikrant massey
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' को मिलने वाला प्यार और पुरस्कार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म को मिली शानदार समीक्षाओं और अपार सराहना के साथ अब आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक ने एक और खिताब अपने नाम किया। फिल्म ने भारत भर की सभी भाषाओं की पंद्रह अन्य फिल्मों के बीच नामांकित होने के बाद टूलूज फिल्म फेस्टिवल के 9वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन

फिल्म ने जीता बेहतरीन फिल्म का पुरस्कार
'12वीं फेल' फिल्म को टूलूज फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की टीम ने इसकी जानकारी दी। टीम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'टूलूज फिल्म समारोह में 12वीं फेल को भारतीय सिनेमा वर्ग में बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है। इस प्यार के लिए सभी को धन्यवाद।'
Srikanth: 'पापा कहते हैं' गाने के लॉन्च इवेंट में राजकुमार-अलाया का जलवा, आमिर खान-श्रीकांत ने भी बढ़ाई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश ईश्वर ढाबूवाला ने लिया पुरस्कार
यह पुरस्कार फिल्म के सह-निर्माता योगेश ईश्वर ढाबूवाला ने प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि '12वीं फेल' एक ईमानदार फिल्म है, जो सभी सही इरादों और भावनाओं के साथ बनाई गई है, क्योंकि दर्शक अपने साथ घर वापस एक सार्थक संदेश लेकर जाते हैं। फिल्म ने हाल ही में सिनेमाघरों में 25 सप्ताह पूरे कर लिए हैं और अब यह चीन में भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

फिल्म ने की इतनी कमाई
विधु विनोद चोपड़ा की यह फिल्म अनुराग पाठक की इसी नाम से लिख किताब पर आधारित है, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकार मनोज कुमार शर्मा के अत्यंत गरीबी से निकल कर आईपीएस अधिकारी बनने की सच्ची कहानी दिखाई गई है। फिल्म मनोज शर्मा के संघर्ष और उनकी आईआरएस अधिकारी पत्नी श्रद्धा जोशी के उनके जीवन में महत्व को दिखाती हैं। पिछले साल की हिट फिल्मों में शुमार 12वीं फेल ने करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा है। वहीं, सिने जगत के दिग्गजों ने इसकी खूब तारीफ की थी। आईएमडीबी पर भी इसे 9.2 की रेटिंग मिली है।
Raveena Tandon: 'अंदाज अपना अपना' के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed