{"_id":"663f22268298ce646c0933d9","slug":"union-ministers-contesting-lok-sabha-election-2024-in-fourth-phase-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: चौथे चरण में मोदी सरकार के छह मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद; जानें इनकी सीटों पर कितनी वोटिंग?","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
LS Polls: चौथे चरण में मोदी सरकार के छह मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद; जानें इनकी सीटों पर कितनी वोटिंग?
Mon, 13 May 2024 06:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 13 May 2024 06:08 PM IST
सार
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों के लिए वोट डाले गए। इसके साथ ही कुल 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इन उम्मीदवारों में अजय मिश्र टेनी, गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा जैसे केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 4
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं।
आइये जानते हैं इन केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के बारे में…
गिरिराज सिंह: बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज के सामने इस बार भाकपा के अवधेश कुमार राय हैं। 2019 में बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। उस चुनाव में यहां 64.1% मतदान हुआ था।
अजय मिश्र टेनी: उत्तर प्रदेश की खीरी सीट भी चर्चा में बनी हुई है। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भाजपा के टिकट पर फिर मैदान में हैं। तिकुनिया कांड में किसानों की मौत मामले में उनके बेटे आशीष मिश्र का नाम आया था। इस चुनाव में सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को उतारा है। पिछले चुनाव में खीरी सीट पर भाजपा के अजय मिश्र को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 66.2% मतदान हुआ था।
विज्ञापन
नित्यानंद राय: मसालों के उत्पादन के लिए मशहूर बिहार के उजियारपुर से नित्यानंद राय चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे नित्यानंद मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं। उनके सामने राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता हैं। 2019 में उजियारपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 61.9% वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
| मंत्री | सीट | 2019 में वोटिंग % | 2024 में वोटिंग % शाम 5 बजे तक |
| गिरिराज सिंह | बेगूसराय | 64.1 | 54.08 |
| अजय मिश्र टेनी | खीरी | 66.2 | 62.75 |
| नित्यानंद राय | उजियारपुर | 61.9 | 54.93 |
| जी. किशन रेड्डी | सिकंदराबाद | 48.9 | 42.48 |
| रावसाहेब दानवे | जालना | 69.3 | 58.85 |
| अर्जुन मुंडा | खूंटी | 73.2 | 65.82 |
आइये जानते हैं इन केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के बारे में…
गिरिराज सिंह: बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज के सामने इस बार भाकपा के अवधेश कुमार राय हैं। 2019 में बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। उस चुनाव में यहां 64.1% मतदान हुआ था।
विज्ञापन
अजय मिश्र टेनी: उत्तर प्रदेश की खीरी सीट भी चर्चा में बनी हुई है। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भाजपा के टिकट पर फिर मैदान में हैं। तिकुनिया कांड में किसानों की मौत मामले में उनके बेटे आशीष मिश्र का नाम आया था। इस चुनाव में सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को उतारा है। पिछले चुनाव में खीरी सीट पर भाजपा के अजय मिश्र को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 66.2% मतदान हुआ था।
विज्ञापन
नित्यानंद राय: मसालों के उत्पादन के लिए मशहूर बिहार के उजियारपुर से नित्यानंद राय चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे नित्यानंद मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं। उनके सामने राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता हैं। 2019 में उजियारपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 61.9% वोटिंग हुई थी।
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 4
- फोटो : AMAR UJALA
अर्जुन मुंडा: झारखंड की खूंटी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के उम्मीदवार हैं। मुंडा वर्तमान में जनजातीय मामलों और कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं। इस चुनाव में उनके सामने कांग्रेस से कालीचरण मुंडा हैं। 2019 में खूंटी सीट पर भाजपा के अर्जुन मुंडा ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में यहां 73.2% मतदान हुआ था।
जी. किशन रेड्डी: तेलंगाना की चर्चित सीट सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं। रेड्डी केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री के साथ-साथ तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस चुनाव में जी. किशन रेड्डी के सामने कांग्रेस से दानम नागेंद्र और बीआरएस से टी. पद्म राव हैं। 2019 में सिकंदराबाद सीट पर भाजपा के जी. किशन रेड्डी को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 48.9% मतदान हुआ था।
रावसाहेब दादाराव दानवे: चौथे चरण में जो मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं उनमें रावसाहेब दादाराव दानवे भी शामिल हैं। केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री दानवे महाराष्ट्र की जालना सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनके सामने कल्याण काले कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 में जालना सीट पर भाजपा के रावसाहेब दादाराव दानवे ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में यहां 69.3% मतदान हुआ था।