Election: शशि थरूर ने स्वीकारी केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर की चुनौती, तिरुवनंतपुरम के विकास पर बहस के लिए तैयार
तिरुवनंतपुरम के विकास को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की खुली बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर बहस करने से बच रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के विकास को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। अब इस लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर की खुली बहस की चुनौती स्वीकार की है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा सीट के विकास को लेकर बहस करने से बच रही है।
मैं बहस का स्वागत करता हूं- शशि थरूर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की की चुनौती को स्वीकार करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं बहस का स्वागत करता हूं लेकिन तिरुवनंतपुरम की जनता जानती है कि इस बहस से अब तक कौन बचता आ रहा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आइए हम बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा की 10 वर्षों की नफरत की राजनीति के प्रचार पर बहस करें।
The Trivandrum Chamber of Commerce and Industry invited all three candidates for a debate. The other two declined and said they would prefer to meet the TCCI individually. BJP candidate has done so today and I will follow suit in due course. So much for debating! https://t.co/RuCs2ibrG4
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 8, 2024
विकास कार्यों पर दी बहस की चुनौती
शशि थरूर ने कहा कि आइए हम तिरुवनंतपुरम के विकास और प्रगति पर चर्चा करें। उन्होंने अपने पोस्ट में चंद्रशेखर द्वारा दी गई की चुनौती का वीडियो भी साझा किया। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इससे पहले कह चुके हैं कि मैं शुरू से यह कहता आ रहा हूं और तिरुवनंतपुरम के विकास को लेकर बहस करने के लिए तैयार हूं।
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर रोमांचक है मुकाबला
इस बार तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट से तीन बार के सांसद शशि थरूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। इसके अलावा सीपीआई के पन्नियन रवींद्रन भी इस सीट से ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि तिरुवनंतपुरम समेत केरल के 20 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा।